script

2003 में बजा था वसुन्धरा राजे का डंका! तब परिवर्तन यात्रा ने दिलाया था भाजपा को पूर्ण बहुमत

locationजयपुरPublished: Sep 04, 2018 12:43:56 pm

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

www.patrika.com/rajasthan-news/

Vasundhara Raje
जयपुर। राज्य के सियासी हलके में यात्राओं का भी अहम रोल रहा है। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 120 सीटें परिवर्तन यात्रा के बूते ही हासिल कर पूर्ण बहुमत पाया था। तब प्रदेशाध्यक्ष रहते वसुन्धरा राजे ने ही यह यात्रा निकाली थी और प्रदेशभर में घूमी थीं।

राज्य में 1990 से 1998 तक भाजपा की ही सरकार रही लेकिन उसके पास पूर्ण बहुमत नहीं था। दिग्गज नेता भैरोसिंह शेखावत की सलाह के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने 5 बार सांसद रहीं वसुन्धरा राजे को राजस्थान भाजपा की कमान सौंपी। राजे 2002 में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं तब कांग्रेस की 153 सीटों के साथ अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। तब तक प्रदेश की राजनीति में राजे का अधिक दखल नहीं था। जबकि कई वरिष्ठ नेता पार्टी में सक्रिय थे। ऐसे में राजे को कांग्रेस से राजनीतिक लड़ाई तो लडऩी ही थी, अपने ‘घर’ को एकजुट रखते हुए भाजपा को सत्ता में लौटाने की कड़ी चुनौती थी। ऐसे में राजे ने परिवर्तन यात्रा निकालने का सियासी दांव खेला।

परिवर्तन के नारे के साथ यात्रा का आगाज 26 अप्रेल 2003 को राजसमंद जिले के चारभुजाजी मंदिर से तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने किया था। करीब 13 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए राजे सभी जिलों और लगभग हर विधानसभा से गुजरी थीं। फिर 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी और भाजपा को 120 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत मिली।
मुख्यमंत्री ने नेताओं से लिया गौरव यात्रा का फीडबैक
जोधपुर। जोधपुर संभाग की राजस्थान गौरव यात्रा के बाड़मेर जिले में समापन के बाद मौसम खराब होने के चलते जोधपुर रुकी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार दोपहर हवाई मार्ग से जयपुर लौट गईं। जयपुर प्रस्थान करने से पहले मुख्यमंत्री ने होटल में भाजपा नेताओं से संभाग में गौरव यात्रा और चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेताओं से 16 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की। उनसे कई नेताओं ने मुलाकात की।

ट्रेंडिंग वीडियो