scriptराजस्थान कांग्रेस की पहली सूची में शामिल नहीं होंगी ये ‘विवादित’ सीटें! करना होगा और इंतज़ार | Rajasthan Assembly Election 2018, Congress Candidates List | Patrika News

राजस्थान कांग्रेस की पहली सूची में शामिल नहीं होंगी ये ‘विवादित’ सीटें! करना होगा और इंतज़ार

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 09:10:51 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

http://election.patrika.com/

Rajasthan Assembly Election 2018, Congress Candidates List
नई दिल्ली।

कांग्रेस में टिकटों को लेकर मंगलवार को भी एकराय नहीं बन पाई। कई सीटों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के अलग-अलग राय सामने आई। इसके चलते पार्टी ने अब विवादित सीटों का निपटारा करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, वीरप्पा मोइली, मुकुल वासनिक और पीसी चाको की कमेटी अब विवादित सीटों का निपटारा करेगी। विवाद के चलते मंगलवार को भी कांग्रेस की सूची जारी नहीं हो सकी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां करें क्लिक
बैठकें ही बैंठकें, अब बैठक 15 को
स्क्रीनिंग कमेटी की मंगलवार को भी बैठकों का दौर चला। लेकिन विवादित सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। सुबह से लेकर रात तक कई दौर की बैठकें हुई, लेकिन सीटों पर तकरार बरकरार रहा। उधर राहुल गांधी के दिल्ली से बाहर होने की वजह से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अब 15 को होगी।
जयपुर की सीटों पर एकराय नहीं
जयपुर जिले की सीटों को लेकर भी पार्टी में एकराय नहीं हो पा रही है। हवामहल सीट से एक पक्ष सुनील शर्मा और दूसरा पक्ष महेश जोशी या बृजकिशोर शर्मा को टिकट देने के पक्ष में है। इसी तरह किशनपोल में भी महेश जोशी, अमीन कागजी के बीच पेंच फंसा हुआ है। आदर्श नगर में राजीव अरोड़ा, अश्कअली टांक को लेकर उधेड़बुन चल रही है। झोटवाड़ा में एक पक्ष मुकेश वर्मा और दूसरा पक्ष सुमित भगासरा या राजेश चौधरी को टिकट देने के पक्ष में है। आमेर में भी प्रशांत शर्मा और लालचंद कटारिया, चौमूं में भगवान सहाय सैनी और रुक्समणी कुमारी, दूदू में बाबूलाल नागर या कोई नया चेहरा, फुलेरा में स्पर्धा चौधरी और डॉ. हरिसिंह के पुत्र, विद्याधर नगर में सीताराम अग्रवाल और ज्योति खण्डेलवाल और डॉ. अर्चना शर्मा या राजीव अरोड़ा को लेकर मामला अटका हुआ है। सांगानेर के लिए पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है।
विवाद यहां भी
इसके अलावा नोहर, संगरिया, ओसियां, लूणी, फलौदी, बीकानेर पूर्व, जैतारण, सूरतगढ़, विराटनगर, लाडनूं, शाहपुरा, नागौर, नदबई, देवली, उनियारा, जैसलमेर, रतनगढ़ सहित कई सीटों पर विवाद बना हुआ है।

गहलोत-पायलट को लेकर भी संस्पेंस बरकरार
राजस्थान विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट लड़ेंगे या नहीं। इस पर अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरी झण्डी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के चुनाव लडऩे को लेकर मंगलवार को निर्णय होना था। लेकिन राहुल गांधी के दिल्ली से बाहर होने के चलते निर्णय नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों के चुनाव लडऩे या नहीं लडऩे को लेकर फैसला हो सकता है। यदि राहुल ने दोनों को चुनाव लडऩे की स्वीकृति दी तो बुधवार को जारी होने वाली पहली ही सूची में दोनों के नाम आ सकते हैं।
गहलोत अपनी परंपरागत सीट सरदारपुरा से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि पायलट कहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे, अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची भाजपा से बड़ी आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो