scriptRajasthan Assembly Election 2023 | Rajasthan Assembly Election 2023 : आप पार्टी की पहली सूची नवरात्रि के पहले सप्ताह में, इस तरह उम्मीदवारों का हुआ चयन | Patrika News

Rajasthan Assembly Election 2023 : आप पार्टी की पहली सूची नवरात्रि के पहले सप्ताह में, इस तरह उम्मीदवारों का हुआ चयन

locationजयपुरPublished: Oct 14, 2023 10:20:19 am

Submitted by:

Manish Chaturvedi

आम आदमी पार्टी की ओर से पहली सूची जारी करने की तैयारी की जा रहीं है।

Rajasthan Assembly Election 2023 : आप पार्टी की पहली सूची नवरात्रि के पहले सप्ताह में, प्रभारी विनय मिश्रा ने कही ये बात..
Rajasthan Assembly Election 2023 : आप पार्टी की पहली सूची नवरात्रि के पहले सप्ताह में, प्रभारी विनय मिश्रा ने कही ये बात..

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले महीने होंगे। इसे लेकर कांग्रेस, भाजपा, आप और अन्य दलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई सूची जारी नहीं की गई है। वहीं अब आम आदमी पार्टी की ओर से पहली सूची जारी करने की तैयारी की जा रहीं है। पहली सूची नवरात्रा के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार है। आलाकमान जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी करने वाला है। पार्टी के कार्यकर्ता निश्चिंत होकर चुनाव लडने के लिए तैयार रहें। आम आदमी पार्टी राजस्थान में पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.