scriptRajasthan Assembly Election 2023 Bjp Congress Candidate | चारदीवारी की चार सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों का इंतजार | Patrika News

चारदीवारी की चार सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों का इंतजार

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2023 10:15:30 am

Submitted by:

Umesh Sharma

विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं। 30 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दी है।

चारदीवारी की चार सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों का इंतजार
चारदीवारी की चार सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों का इंतजार

जयपुर। विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं। 30 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दी है। भाजपा ने दो सूचियां जारी कर अब तक 124 प्रत्याशियों की घोषणा की है, वहीं कांग्रेस अभी तक केवल 33 प्रत्याशियों की ही घोषणा कर पाई है। खास बात यह है कि भाजपा ने जयपुर की ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर और सिविल लाइंस से अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। उधर कांग्रेस ने भी जयपुर की केवल मालवीय नगर और सांगानेर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य सीटों पर अब भी प्रत्याशियों की नामों की घोषणा का इंतजार है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.