जयपुरPublished: Jul 15, 2023 01:28:34 pm
Nakul Devarshi
Rajasthan Assembly Election 2023 : राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से व्यापक तैयारियां भी की जा रही है। खासकर इस क्षेत्र के विधायक और प्रमुख नेताओं को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जयपुर।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं के दौरे लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रदेश चुनावी प्रभारी प्रल्हाल जोशी के दौरे के बाद रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आ रहे है। नड्डा यहां बीलवा में जयपुर के दक्षिणी भाग की आठ विधानसभा सीटों को फोकस करेंगे। वर्ष 2013 में इनमें से सात सीटें भाजपा ने जीती थी, जबकि इन्हीं में से वर्ष 2018 में चार सीटों पर भाजपा को हार मिली।