एक ऐसा तिराहा भी...जहां लगती तीन विधानसभा, कभी ये भारी, कभी वो हारी
जयपुरPublished: Oct 17, 2023 12:10:40 pm
-कमाल का खातीपुरा
- दो संसदीय क्षेत्र और दोनों निगम की सीमाएं मिलती तिराहे से
- झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता झोटवाड़ा


एक ऐसा तिराहा भी...जहां लगती तीन विधानसभा, कभी ये भारी, कभी वो हारी
अश्विनी भदौरिया. जयपुर. राजधानी में एक तिराहा ऐसा भी है जहां तीन विधानसभा क्षेत्र लगते हैं। तिराहे पर कभी भाजपा भारी होती है तो कभी कांग्रेस। हालांकि, लोकसभा चुनाव में तिराहे पर भाजपा का दबदबा रहा है। पिछले दो चुनाव में इस तिराहे ने भाजपा के ही सांसद देखे हैं। हम बात कर रहे हैं खातीपुरा तिराहे की।
तिराहे से खातीपुरा की ओर जाने पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र लगता है। तिराहे से हसनपुरा की ओर चले तो सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र आता है। तिराहे से सिरसी रोड की ओर बढ़े तो झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र दिखाई देगा। विधानसभा चुनाव के लिहाज से अब तक दो प्रत्याशी भाजपा घोषित कर चुकी है। भाजपा और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों का तिराहे को इंतजार है।