जयपुरPublished: Sep 13, 2023 11:13:05 am
Nakul Devarshi
शर्मा-चौधरी-हुड्डा सहित कई प्रमुख लोग थामेंगे भाजपा का दामन, दिलाई जाएगी सदस्यता
जयपुर।
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा का 'कुनबा' बढ़ रहा है। राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख शख्सियतें आज जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगे। इनमें हरियाणा ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा, आईपीएस पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी और नेशनल कबड्डी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी दीपक निवास हुड्डा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।