script2023 के चुनाव में जीत के लिए भाजपा का चिंतन शुरू, बूथ स्तर तक पार्टी को करेंगे मजबूत | Rajasthan Assembly Election Bjp Start Thinking Camp Satish Poonia Raje | Patrika News

2023 के चुनाव में जीत के लिए भाजपा का चिंतन शुरू, बूथ स्तर तक पार्टी को करेंगे मजबूत

locationजयपुरPublished: Nov 23, 2021 09:27:52 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए चिंतन शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 44 संगठनात्मक जिलों में चिंतन बैठकों का दौर चल रहा है। जिसमें पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक, बूथ, मंडल और शक्ति केन्द्रों पर पार्टी की मजबूती और सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में किए जाने वाले आंदोलन पर चर्चा की गई।

2023 के चुनाव में जीत के लिए भाजपा का चिंतन शुरू, बूथ स्तर तक पार्टी को करेंगे मजबूत

2023 के चुनाव में जीत के लिए भाजपा का चिंतन शुरू, बूथ स्तर तक पार्टी को करेंगे मजबूत

जयपुर।

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए चिंतन शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 44 संगठनात्मक जिलों में चिंतन बैठकों का दौर चल रहा है। जिसमें पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक, बूथ, मंडल और शक्ति केन्द्रों पर पार्टी की मजबूती और सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में किए जाने वाले आंदोलन पर चर्चा की गई।
इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, संगठन महामंत्री चन्द्रेशखर, सह-प्रभारी भारती बेन शियाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित पार्टी के प्रमुख नेता विभिन्न जिलों में पहुंचकर चिंतन बैठकों को सम्बोधित कर रहे हैं। पूनियां ने मंगलवार को भाजपा देहात जिला उत्तर व देहात जिला दक्षिण की चौमूं और बाड़ा पदमपुरा में हुई चिंतन बैठकों में हिस्सा लिया। पूनियां ने संगठन की कार्यपद्धति, मजबूती एवं आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत संवाद किया। चिंतन बैठकों के विभिन्न सत्रों में प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सांसद जसकौर मीणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक फूलचंद भिण्डा सहित प्रमुख नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो