जयपुरPublished: Oct 12, 2023 02:20:11 pm
Nakul Devarshi
Rajasthan Assembly Election 2023 : BJP का 'टिकट बवाल'! राज्यवर्धन सिंह राठौड़ V/S राजपाल सिंह शेखावत, दो सीनियर नेता आमने-सामने
जयपुर।
झोटवाड़ा सीट पर भाजपा की टिकट की घोषणा के बाद चल रहा विरोध लगातार बना हुआ है। भाजपा प्रत्याशी और सांसद राज्यवर्धन सिंह ने विरोध पर कहा है कि यह भाजपा है। यहां कोई अड्डा नहीं जमा सकता। महत्वाकांक्षा के कारण विरोध हो रहा है। वहीं इस सीट से दावेदारी कर रहे पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। अड्डा शब्द का इस्तेमाल करने वाले राजनीति में नए हैं। उनको जानकारी का अभाव है। ऐसी जगह से चुनाव लड़कर पार्टी को जिताया है, जो कभी पार्टी जीत ही नहीं सकी थी। इसलिए विरोध करना जायज है।