script

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- बिना दूल्हे वाली ‘बारात’ जैसी है कांग्रेस की हालत

locationजयपुरPublished: Nov 26, 2018 07:18:58 pm

Submitted by:

abdul bari

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

 राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- बिना दूल्हे वाली ‘बारात’ जैसी है कांग्रेस की हालत

जयपुर
राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में पावटा में भाजपा प्रत्याशी फूलचंद भिण्ड़ा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। राजनाथ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत उस ‘बारात’ की तरह है जिसका दूल्हा नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का अभाव है। राजनाथ ने कहा, ‘अगर मैं संक्षेप में कहूं तो कांग्रेस पार्टी बिना दूल्हे वाली ‘बारात’ की तरह है।’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव है। कांग्रेस पार्टी की तुलना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले उनकी पार्टी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की घोषणा करती है लेकिन कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं करती। वह ऐसा करने से डरती है। वहीं केन्द्रीय खेलमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भारत का डंका जिस प्रकार विदेशों में बजा है उसका श्रेय भाजपा सरकार को जाता है। भाजपा की कोई भी सरकार रही है उसका एक मात्र लक्ष्य रहा है केवल और केवल विकास, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए राठौड़ ने कहा कि देश की सुरक्षा, अखण्डता और विकास के लिए भाजपा को विजय बनाने का संकल्प ले।

ट्रेंडिंग वीडियो