scriptविधानसभा के पहले सत्र में अध्यक्ष ने दी चेतावनी, दिए भविष्य में सख्ती बरतने के संकेत | Rajasthan assembly session speaker CP joshi | Patrika News

विधानसभा के पहले सत्र में अध्यक्ष ने दी चेतावनी, दिए भविष्य में सख्ती बरतने के संकेत

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2019 08:55:01 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

CP joshi

विधानसभा के पहले सत्र में अध्यक्ष ने दी चेतावनी, दिए भविष्य में सख्ती बरतने के संकेत

शैलेन्द्र अग्रवाल / जयपुर। राज्यपाल अभिभाषण के दौरान गुरूवार को विधानसभा में पहला सत्र शुरु होते ही सदन शर्मसार हो गया। मूंग व मूंगफली खरीद का मुद्दा उठाते हुए माकपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में हंगामा करते हुए वैल में पहुंच गए। अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बेनीवाल को चुनौती दी। इस घटनाक्रम और टिप्पणियों की सदन के नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने निंदा करते हुए अफसोस जताया। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्यपाल अभिभाषण के बाद पहले ही उद्बोधन में ऐसी स्थिति की तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए भविष्य में सख्ती दिखाने का संकेत दिया।
हंगामे पर ये बोले अध्यक्ष जोशी…

विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि सभी सदस्य से आग्रह है कि पहले ही दिन कठोर कार्रवाई करने के लिए मजबूर नहीं करें। सदन की गरिमा बनाए रखे। असंसदीय भाषा और नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मर्यादा में रहे। प्रदेश की सात करोड़ जनता देख रही है, जनता ने जिस उद्देश्य से भेजा है, उसे ही पूरा करें। लोकतंत्र में सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए उठाएं। नियमों की पालना कराना मेरी जिम्मेदारी है। इसमें सहयोग दें। मुद्दा चाहे कितना ही अच्छा हो, लेकिन सदन में बोलने के लिए सीमाएं हैं। कटारिया को कहा कि आक्रोशित नहीं हों। निष्पक्षता पर विश्वास रखे। कोई भी सदस्य हो, नियम कानून का पालन नहीं करेगा, तो कठोर कार्रवाई होगी। सभी सदस्य पूर्व में क्या हुआ? उसे भूलकर यहां बात रखें।
सही सदन चलाना, हम सबकी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज जो हुआ, उसकी वे निंदा करते हैं। उन्होंने पहले दिन ही नेता प्रतिपक्ष के सदन पांच साल तक नहीं चलने का बयान देने पर आपत्ति जताई। गहलोत ने कहा कि सदन में जो घटनाक्रम हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने अपने मुद्दे उठाने के लिए चुनकर भेजा, उनकी बात रखने के लिए सदन को सही चलाना सभी की जिम्मेदारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो