scriptrajasthan berojgaar ekikrit amahsangh#upen yadav | 37 दिन से गुजरात में सत्याग्रह पर राजस्थान के युवा बेरोजगार, अब आंदोलन की क्या होगी अगली रणनीति | Patrika News

37 दिन से गुजरात में सत्याग्रह पर राजस्थान के युवा बेरोजगार, अब आंदोलन की क्या होगी अगली रणनीति

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2022 09:04:09 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

युवा बेरोजगारों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर गुजरात में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की भले ही मुख्यमंत्री से बैठक हो गई हो लेकिन गतिरोध अभी तक जारी है।

37 दिन से गुजरात में सत्याग्रह पर राजस्थान के युवा बेरोजगार, अब आंदोलन की क्या होगी अगली रणनीति
37 दिन से गुजरात में सत्याग्रह पर राजस्थान के युवा बेरोजगार, अब आंदोलन की क्या होगी अगली रणनीति

युवा बेरोजगारों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर गुजरात में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की भले ही मुख्यमंत्री से बैठक हो गई हो लेकिन गतिरोध अभी तक जारी है। बेरोजगार आज सुबह 10 बजे गुजरात सत्याग्रह को लेकर बैठक करेंगे जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर निर्णय किया जाएगा। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कल देर रात मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडल से अलग अलग आधा घंटा से ज्यादा विस्तार पूर्वक बात की । अब युवा बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका और सचिव आरती डोगरा के साथ युवा बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल की 9 नवंबर को मीटिंग रखी गई है। यादव का कहना था कि सीएम से हुई वार्ता के बाद अब बेरोजगार गुुजरात सत्याग्रह को लेकर आज सुबह 10 बजे बैठक करेंगे जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर निर्णय किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के सैकड़ों युवा बेरोजगार गुजरात में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 37 दिन से सत्याग्रह पर हैं।
बेरोजगारों की प्रमुख मांग
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40% की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरा जाए।
राजकीय आईटीआई कॉलेजो में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेश भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
2100+544 पदों पर पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
ग्राम पंचायत ईमित्र संचालक संघ से जुड़े ईमित्र ऑपरेटर अभ्यर्थीयो की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी ईडब्ल्यूएस के नवीनतम सर्टिफिकेटो को मान्य किया और किसी भी चयनित अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट की वजह से बाहर नहीं किया जाए।
रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, जूनियर अकाउंटेंट, कृषि पर्यवेक्षक, एलडीसी, RAS, ईसीजी, एसआई ,CHO, सूचना सहायक, प्रोग्रामर, दंत चिकित्सक, नर्स ग्रेड 2, ANM, पशुधन सहायक ,ओटी टेक्निशियन, स्टेनोग्राफर APRO , PRO, जलधारी, सहायक कृषि अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कॉलेज शिक्षा में पीटीआई, लाइब्रेरियन और जलदाय विभाग में नई भर्तियां निकाली जाए।
राज्य सरकार द्वारा इस बजट में 1 लाख सरकारी भर्ती निकालने की घोषणा की गई थील इसलिए राज्य सरकार एक लाख भर्तियों का विभाग वाइज भर्तियों का वर्गीकरण करके जल्द से जल्द विज्ञप्तियां जारी करें।
शिक्षक भर्ती 2012 में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाए।
प्रयोगशाला साहयक भर्ती 2018 और पशु चिकित्सक भर्ती 2019 पूरी की जाए।
तृतीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती में विशेष शिक्षकों पर अधिक से अधिक निकाले जाए।
सरकारी एवं प्राइवेट भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को रोककर प्रदेश के युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए।
युवा बेरोजगार आयोग बनाया जाए।
बेरोजगारी भत्ते में अनिवार्य की गई इंटर्नशिप को रद्द की जाए।
कृषि व्याख्याता भर्ती में सभी कृषि के विषयों को शामिल किया जाए।
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10000 पदों पर बजट में शिक्षक भर्ती निकालने की घोषणा की गई थी। इसलिए भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द निकाली जाए।
फर्जी डिग्री,डिप्लोमा,खेल प्रमाण पत्र दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए भी सरकार सख्त कानून लेकर जाए।
21 फरवरी 2021 को मंत्रियों से हुए लिखित समझोते की मांगो तथा लखनऊ समझौते की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
CET से बाहर जूनियर अकाउंटेंट भर्ती को बाहर किया जाए और जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए।
राजस्थान पुलिस कर्मचारियों का पे ग्रेड 3600 करने के साथ ही साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान किया जाए।
समय पर पदोन्नति की के साथ ही ड्यूटी का समय फिक्स करने सहित पुलिसकर्मियों की अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
नर्सिंग भर्ती 2013 जल्द से जल्द पूरी कीजाए।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.