scriptभाजपा में जनरेशन गैप पर उठने लगे सवाल | Rajasthan BJP | Patrika News

भाजपा में जनरेशन गैप पर उठने लगे सवाल

locationजयपुरPublished: Jul 04, 2018 01:28:40 pm

Submitted by:

Mohan Murari

प्रदेश में भाजपा के पास 80 लाख युवा कार्यकर्ताओं की फौज, तालमेल पर असमंजस

BJP Office

भाजपा में जनरेशन गैप पर उठने लगे सवाल

ढाई महीने बाद भाजपा को मिला है सैनी के रूप में प्रदेशाध्यक्ष

– नए प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की उम्र है 74 साल

– युवा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय

जयपुर। प्रदेश भाजपा को ढाई महीने बाद अध्यक्ष तो मिल गया, लेकिन अब पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि बीते साढ़े चार सालों में प्रदेश भाजपा ने 80 लाख युवा सदस्य बनाए हैं। अब सवाल यह है कि क्या 74 वर्षीय अध्यक्ष युवा पीढ़ी और खुद के बीच बने ‘जेनरेशन गैप’ के साथ चुनावी साल में काम कर पाएंगे। प्रदेश भाजपा के कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पार्टी के एक धड़े विशेष में ही उत्साह का माहौल है, लेकिन युवा कार्यकर्ता अब असमंजस में हैं कि उम्रदराज अध्यक्ष से कैसे तालमेल बिठाया जाए।
युवाओं को सख्ती पसंद नहीं

प्रदेश भाजपा के जानकारों की मानें तो भाजपा दावा कर रही है कि पार्टी ने बीते सालों में अभियान चला कर 80 लाख से ज्यादा युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ा है। ये कार्यकर्ता सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक आक्रमक तौर पर भले ही सक्रिय हैं, लेकिन यह तय है कि युवाओं को किसी भी स्तर पर सख्ती पसंद नहीं है। वहीं दूसरी ओर उम्र के हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष मदल लाल सैनी अनुशासन और सख्ती पसंद हैं। ऐसे में चर्चा है कि चुनावी साल में अगर युवा कार्यकर्ताओं से तालमेल नहीं बैठता है तो मतदाताओं तक पहुंचने में पार्टी को परेशानी हो सकती है।
विस्तारक से लेकर बूथ तक कमान युवाओं के हाथ

अभी प्रदेश भाजपा की ज्यादातर कमान युवा कार्यकर्ताओं के हाथ में ही है। अभी बूथ से लेकर विस्तारक तक की कमान युवा कार्यकर्ताओं के हाथ में हैं और इन युवा कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने से भाजपा जमीनी स्तर पर मजबूत हुई है, लेकिन इस ‘जेनरेशन गैप’ से पार पा सकेंगे इसे लेकर भाजपा के सियासी गलियारों में चर्चा है।

ट्रेंडिंग वीडियो