scriptRAJASTHAN BJP में संगठन चुनाव का घमासान; दिग्गज नेता आज बनाएंगे रणनीति | rajasthan bjp | Patrika News

RAJASTHAN BJP में संगठन चुनाव का घमासान; दिग्गज नेता आज बनाएंगे रणनीति

locationजयपुरPublished: Aug 26, 2019 08:15:20 am

Submitted by:

PUNEET SHARMA

RAJASTHAN BJP में संगठन चुनाव का घमासान; दिग्गज नेता आज बनाएंगे रणनीति

RAJASTHAN BJP  में संगठन चुनाव का घमासान;  दिग्गज नेता आज बनाएंगे रणनीति

RAJASTHAN BJP में संगठन चुनाव का घमासान; दिग्गज नेता आज बनाएंगे रणनीति

RAJASTHAN BJP में संगठन चुनाव का घमासान; दिग्गज नेता आज बनाएंगे रणनीति
भाजपा में संगठन चुनाव का घमासान शुरू हो गया है। हो गया है। भाजपा के दिग्गज नेता आज संगठन चुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जुट रहे है। इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश एवं राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी हंसराज गंगाराम अहीर बैठक में मौजूद रहेंगे।

भाजपा के चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी,सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक,जिला संगठन प्रभारी समेत सभी बडे नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस कार्यशाला में मुख्यतौर पर संगठन चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी और फिर सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर भी चर्चा होगी।
अभी प्रदेश में जोर शोर से भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है और भाजपा के नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी लक्ष्य से अधिक सदस्य बना चुकी है। राजस्थान में अभी तक 50 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं।

वैसे भाजपा को 15 दिसंबर तक संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी है और संगठन चुनाव के जरिए ही इस बार भाजपा को नया अध्यक्ष भी मिलेगा। अभी तक दो बार अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि 15 दिसंबर तक प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष भी मिल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो