script

राजस्थान BJP में फिर हुआ बड़ा बदलाव, टीम सैनी में शामिल हुए 5 पदाधिकारी, इस नेता को नियुक्त किया प्रदेश उपाध्यक्ष

locationजयपुरPublished: Aug 01, 2018 01:00:26 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुर ।

राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुकी है। चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा ने एक बार फिर पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार किए बड़े बदलाव में मंगलवार को भाजपा प्रदेश इकाई में पांच नए पदाधिकारी शामिल किए हैं।
बीजेपी ने पांच अधिकारीयों को टीम मदन लाल सैनी में शामिल किया है। इस बदलाव के दौरान पार्टी ने सुनील कोठारी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है वहीं दो अन्य बीजेपी के कार्यकर्ता महामंत्री पद पर नियुक्त किए हैं। इनमे वीरमदेव सिंह और कैलाश मेघवाल को महामंत्री बनाया गया है। वहीं, काशीराम गोदारा और संजय शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की टीम में पांच पदाधिकारियों को और शामिल किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जारी इस सूची में पांच नए अधिकारी शामिल हुए हैं। बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी और महामंत्री वीरमदेव ने पार्टी में कार्यभार भी संभाल लिया है।
बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा सभा चुनाव नजदीक हैं और इन्ही चुनावों की तैयारियों को लेकर बीजेपी चुनावी रणनीति के अनुसार पार्टी में फेरबदल कर रही है। कुछ दिनों पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने पिछले माह कार्यभार संभाला था और उसके बाद जिलों के प्रभारियों की सूची में बदलाव किया था। बता दें कि अशोक परनामी के इस्तीफे के 74 दिन बाद प्रदेश में राजनीतिक खींचतान के बाद राज्यसभा सांसद मदन लाल को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। सूत्रों के मुताबिक आगामी दिनों में बीजेपी में और भी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो