scriptRajasthan BJP: कई वार्डों में तय हुए सिंगल नाम, पहली सूची आज रात तक हो सकती है घोषित | rajasthan bjp nagar nigam chunav candidate list latest update | Patrika News

Rajasthan BJP: कई वार्डों में तय हुए सिंगल नाम, पहली सूची आज रात तक हो सकती है घोषित

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2020 10:05:48 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

तीन शहरों के छह नगर निगमों के लिए चुनाव, जिताऊ प्रत्याशी चयन की मशक्कत अंतिम चरणों में, जहां सिंगल नाम फाइनल उसकी पहली सूची होगी जारी, दो या तीन सूचियाँ तक जारी होने की सम्भावना, दिन-रात चल रहा मंथन, नेता कर रहे मशक्कत
 

demo

Bengal BJP: कमेटी सदस्यों के चयन को लेकर विवाद

जयपुर।

तीन शहरों की छह नगर निगमों के लिए हो रहे चुनाव में जीत पाने की कसरत में जुटी भाजपा आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार जिताऊ प्रत्याशी चयन को लेकर जयपुर, जोधपुर और कोटा में लगी वरिष्ठ नेताओं की फ़ौज ने कई वार्डों में सिंगल नाम चुन लिए हैं। ऐसे वार्डों के नामों की पहली सूची पर अब बस प्रदेश नेतृत्व की आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। सम्भावना है कि पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची आज रात तक घोषित की जा सकती है।
प्रत्याशी चयन में नेताओं ने किया दिन-रात एक
प्रतिष्ठा का चुनाव बने हुए नगर निगमों के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिन-रात एक किये हुए हैं। पार्टी से टिकिट चाहने वाले उनसे निजी आवास से लेकर पार्टी दफ्तरों तक में संपर्क करने में जुटे हैं। वहीं पार्टी स्तर पर मंथन बैठकों का दौर भी दिन भर चल रहा है।
युद्ध स्तर पर हो रही इस कवायद में पार्टी के चुनाव समन्वयक, और चुनाव प्रभारियों के अलावा स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी और संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। वार्डों में लोगों की बढ़-चढ़कर हो रही दावेदारी में से पैनल को शोर्ट-लिस्ट करने के लिए रात-रात भर बैठकें हो रही हैं।
दो-तीन चरणों में घोषित होंगे नाम!
सूत्रों की माने तो भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची को दो या तीन स्तर पर जारी करेगी। जिन वार्डों में कम दावेदार हैं और उनमें से सिंगल नाम फाइनल करने में ज़्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी है, उन्हें पहली सूची में शामिल कर घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद जहां तीन से चार दावेदारों में से एक नाम फाइनल करने का पेंच अटक रहा है, वहां और मंथन कर दूसरी या तीसरी सूची में जगह देकर उसे घोषित किया जाएगा।
आज या कल तक कर देंगे नामों की घोषणा: राठौड़
विधानसभा में विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि निगम चुनाव के टिकटों को लेकर दिनभर हर स्तर से फीडबैक ले लिया है। सुबह से रात तक सभी स्तर के कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा की है। शुक्रवार दोपहर तक वार्डवार एक या दो नामों के पैनल बनाकर जयपुर लेकर जाएंगे, जहां से संभवत: शुक्रवार रात या शनिवार तक नामों की घोषणा हो जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो