जयपुरPublished: Mar 27, 2023 10:22:08 am
firoz shaifi
Rajasthan Bjp New President: मेवाड़ अंचल से हजारों की तादाद में जयपुर पहुंचेंगे समर्थक, आज दोपहर 12:15 बजे संभालेंगे पदभार
Rajasthan Bjp New President नियुक्त किए गए चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी आज विधि विधान के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। सुबह 11:30 बजे से बीजेपी कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा इसमें निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया, पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी सहित कई केंद्रीय मंत्री भी पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पदभार ग्रहण समारोह में वर्चुअल शामिल होंगी।