scriptRAJASTHAN में BJP नेता क्यों पता कर रहे हैं SAMPARK अभियान की जमीनी हकीक | RAJASTHAN BJP SAMPARK ABHIYAN | Patrika News

RAJASTHAN में BJP नेता क्यों पता कर रहे हैं SAMPARK अभियान की जमीनी हकीक

locationजयपुरPublished: Sep 14, 2019 11:44:29 am

Submitted by:

PUNEET SHARMA

RAJASTHAN में BJP नेता क्यों पता कर रहे हैं SAMPARK अभियान की जमीनी हकीकत

RAJASTHAN में BJP नेता क्यों पता कर रहे हैं SAMPARK अभियान की जमीनी हकीकत

RAJASTHAN में BJP नेता क्यों पता कर रहे हैं SAMPARK अभियान की जमीनी हकीकत

जम्मू—कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद इसके पक्ष में माहोल बनाने के लिए देश भर में सम्पर्क अभियान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से चलाया जा जा रहा है। इस अभियान के लिए अब प्रदेश भाजपा की गंभीर हो गई है और अभियान की मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी है। अभियान सिर्फ कागजों में और नेताओं के बयानों तक ही नहीं दिखे इसके लिए पार्टी ने पुख्ता व्यवस्था कर ली है। अभियान के संयोजक की ओर से से 10 बिंदुओ वाला एक फार्मेट सभी जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों को भेजा है जिसमें सम्पर्क अभियान की सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा जयपुर आए थे और वैशाली नगर में पूर्व सैन्य अधिकारियों से मिले और उनका सम्मान किया। इसके बाद पार्टी हरकत में आई और फिर अब इस अभियान को पार्टी ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अभियान के संयोजक अभिषेक मटोरिया ने सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को एक 10 बिंदुओं वाला फार्मेट जारी किया।
इस फार्मेट में सम्पर्क अभियान के दिन सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
फार्मेट में किस क्षेत्र में सम्पर्क किया,कितने लोगों को सम्पर्क किया, कौन कौन प्रबुधजन मौजूद रहे, क्षेत्र के कितने बडे नेता सम्पर्क कार्यक्रम में आए ऐसी सभी जानकारियां देनी होंगी। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय ने एक वाटसएप नंबर भी जारी किया है। इस वाटसएप नंबर पर सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान लिए गए फोटो वाटसएप पर भेजने होंगे जिससे यह पता चल सके कि सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित भी किया गया था या नहीं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस व्यवस्था से कार्यक्रम को गति मिलेगी और कार्यकर्ता पूरे अभियान के दौरान एक्टिव रहेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि पार्टी आगामी निकाय चुनाव अनुच्छेद 370 केा मुददा बना कर लडेगी। ऐसें में यह जरूरी है कि जन जागरण और सम्पर्क अभियान के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार करे जिससे वे ज्यादा से ज्यादा माहौल् 370 के लिए बना सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो