script

राजस्थान में BJP मना रही Sewa Saptah, जानें पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आज क्या हो रही अनूठी पहल

locationजयपुरPublished: Sep 15, 2020 10:51:43 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

– प्रदेश भाजपा का सेवा सप्ताह, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हो रहे हैं कार्यक्रम, आज दूसरे दिन होगा ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अभियान’, 70 स्थानों पर आमजन को किया जाएगा जागरूक, वर्ष 2022 तक का है देश को प्लास्टिक मुक्त मिशन
 

modi11.png
जयपुर।

प्रदेश भाजपा की ओर से शुरू हुए सेवा सप्ताह के तहत आज 70 स्थानों पर ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अभियान’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरे बताते हुए इसका प्रयोग पूरी तरह से बंद करने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को 70वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह सोमवार से ही शुरू हुआ है।
वर्ष 2022 तक प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। सरकार ने 2022 तक देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। सरकार की कोशिश है कि प्रतिबंध जैसा कदम उठाने की बजाय जनता को जागरूक किया जाए जिससे कि इसका उपयोग स्वतः ही बंद हो जाए।
हर मंच पर किया है आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनांदोलन छेड़ने का आह्वान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच तक से किया है। लाल किले की प्राचीर रहा हो या यूएन का मंच, प्रधानमंत्री ने देश-दुनिया से सिंगल यूज प्लास्टिक को भविष्य के लिए खतरा बताते हुए इसके खिलाफ उठ खड़े होने की अपील की।
ये होंगे आगामी कार्यक्रम
16 सितम्बर- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण दिए जायेंगे। इसी दिन आर्थिक रूप से कमज़ोर 70 लोगों को चश्मा वितरित करने का कार्यक्रम भी है।
17 सितम्बर- भाजपा किसान मोर्चा की ओर से हर मण्डल में 70 वृक्षारोपण के कार्यक्रम होंगे। इसी दिन 70 बस्ती व अस्पतालों में फल वितरण का कार्यक्रम भी होगा।

18 व 19 सितम्बर- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में सभी जिला स्तर पर 70 लोगों का ब्लड़ डोनेशन कार्यक्रम और स्थानीय आवश्यकतानुसार अस्पतालों के माध्यम से 70 प्लाज्मा डोनेशन के कार्यक्रम भी रहेंगे।
20 सितम्बर- भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा द्वारा जिले के 70 शक्ति केन्द्र अथवा ग्रामों का चयन कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो