script

Rajasthan उपचुनाव के बीच West Bengal में एक्टिव दिख रहे BJP ‘स्टार प्रचारक’, निभा रहे दोहरी भूमिका

locationजयपुरPublished: Apr 01, 2021 11:48:41 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

प्रदेश में उपचुनाव, पर भाजपा नेता बंगाल में सक्रीय! केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ बंगाल प्रवास पर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी बंगाल में दिख रहे एक्टिव, केंद्रीय संगठन ने दी है ‘मिशन बंगाल फतह’ में ज़िम्मेदारी, प्रदेश के उपचुनाव में स्टार प्रचारक हैं चौधरी-राठौड़-चंद्रशेखर, ‘अल्प विराम’ लेकर लौटे थे प्रदेश, अब वापस गए बंगाल
 

rajasthan bjp star campaigners busy in west bengal election

जयपुर।

प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की सरगर्मियां परवान पर हैं। तीनों सीटें जीतने के लिए दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। फिलहाल दोनों ही राजनीतिक दलों की कोशिश ज़्यादा से ज़्यादा प्रतिद्वंदियों को अपने पक्ष में बैठाकर जीत की संभावनाएं प्रबल करने की बनी हुई हैं। इस ‘मिशन’ के लिए दोनों ही दलों के प्रदेश नेतृत्व ने अपने वरिष्ठ नेताओं को दारोमदार दिया है।

 

हालांकि इस कवायद के बीच भाजपा कुनबे में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता प्रदेश के बजाये पश्चिम बंगाल चुनाव में ज़्यादा व्यस्त दिखाई पड़ रहे हैं। इनमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शामिल हैं।

 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भी चुनावी सरगर्मियां परवान पर हैं और केंद्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश के नेताओं को वहां अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर भेजा गया है।

https://twitter.com/KailashBaytu/status/1377443929314889729?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/KailashBaytu?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रदेश के बजाये बंगाल में करवा रहे ‘नाम वापसी’!
प्रदेश में उपचुनाव की हलचलों के बीच केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ उपचुनाव क्षेत्रों में सक्रीय होने के बजाये फिलहाल पश्चिम बंगाल प्रवास पर हैं। ये दोनों ही नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की मान-मनव्वल कर समझाइश में जुटे हैं।

 

चौधरी और राठौड़ की मौजूदगी में ही पश्चिम बंगाल की बसंती विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना नामांकन वापस लिया। प्रत्याशी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का भाजपा को समर्थन देने का दावा किया गया है।

 

स्टार प्रचारक हैं चौधरी-राठौड़
उपचुनावों के लिए हालिया जारी हुई स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी शामिल हैं। इसी तरह से प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। हालांकि इन सभी नेताओं को केंद्रीय संगठन के निर्देश पर बंगाल प्रवास पर रखा गया है।

 

आये और लौट गए
प्रदेश भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता कैलाश चौधरी और राजेन्द्र राठौड़ फिलहाल प्रदेश से ज़्यादा बंगाल चुनाव में सक्रीय दिख रहे हैं। दोनों ही नेता पिछले काफी दिनों से बंगाल प्रवास पर ही हैं और पार्टी पक्ष में अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रवास के दौरान चौधरी और राठौड़ बीच में ‘अल्प विराम’ लेकर प्रदेश लौटे थे, लेकिन फिर से बंगाल प्रवास पर निकल गए।

 

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी जहां बंगाल प्रवास के दौरान होली पर्व के लिए कुछ दिन के लिए प्रदेश लौटे थे, तो वहीं राजेन्द्र राठौड़ निजी कारणों से चूरु लौट आये थे। राठौड़ इस दौरान सुजानगढ़ से भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल की नामांकन सभा और कार्यकर्ता सम्मेलन में भी नज़र आये थे। लेकिन इसके बाद वे पुनः बंगाल प्रवास पर चले गए।

 

चंद्रशेखर भी फिलहाल बंगाल में एक्टिव
चौधरी-राठौड़ के साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी फिलहाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। चंद्रशेखर का नाम भी उपचुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। लेकिन वे पिछले करीब एक महीने से बंगाल प्रवास पर ही हैं। उनपर बंगाल के बूथ मैनेजमेंट का दारोमदार है।

ट्रेंडिंग वीडियो