scriptकांग्रेस में फेरबदल के बाद जमी बर्फ पिघली, मगर भाजपा में कब दिखेगा ‘एका’ | Rajasthan Bjp Vasundhara Raje Mewad Yatra Sanwaliya Seth Jp Nadda | Patrika News

कांग्रेस में फेरबदल के बाद जमी बर्फ पिघली, मगर भाजपा में कब दिखेगा ‘एका’

locationजयपुरPublished: Nov 22, 2021 06:22:47 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद कांग्रेस में गिले—शिकवे दूर होते दिख रहे हैं। पायलट और गहलोत गुट ने फेरबदल को सही करार दिया है। मगर प्रदेश की विपक्षी पार्टी भाजपा में अब भी ‘एका’ नजर नहीं आ रहा है। बड़े नेता अपने हिसाब से काम कर रहे हैं।

कांग्रेस में फेरबदल के बाद जमी बर्फ पिघली, मगर भाजपा में कब दिखेगा 'एका'

कांग्रेस में फेरबदल के बाद जमी बर्फ पिघली, मगर भाजपा में कब दिखेगा ‘एका’

जयपुर।

मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद कांग्रेस में गिले—शिकवे दूर होते दिख रहे हैं। पायलट और गहलोत गुट ने फेरबदल को सही करार दिया है। मगर प्रदेश की विपक्षी पार्टी भाजपा में अब भी ‘एका’ नजर नहीं आ रहा है। बड़े नेता अपने हिसाब से काम कर रहे हैं।
अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार से मेवाड़ अपनी यात्रा की शुरुआत करने जा रही हैं। इसका आधिकारिक कार्यक्रम भी जारी हो चुका है। मेवाड़ के सांवलिया सेठ के दर्शन से यात्रा शुरू होगी जो 26 नवंबर को ब्रह्माजी मंदिर, अजमेर में पूजा—अर्चना के साथ संपन्न होगी। सभी की निगाहें इस यात्रा पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह देखने लायक होगा कि यात्रा में कौन—कौन बड़े नेता शामिल होंगे। राजे की यात्रा को विधानसभा चुनाव—2023 के आगाज के रूप में देखा जा रहा है।
परनामी, युनूस, राजपाल पर जिम्मेदारी

राजे के खास सिपहसालार पूर्व मंत्री यूनुस खान, राजपाल सिंह शेखावत, कालूलाल गुर्जर, श्रीचन्द कृपलानी, विकास मगरा, बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरिसिंह रावत को दौरे की तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है। अशोक परनामी भी पिछले दिनों बांसवाड़ा दौरे पर इसी मकसद से गए थे और वहां उन्होंने राजे के नेतृत्व में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने का बयान दिया था।
मगर कटारिया की यात्रा से दूरी

बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को इस संबंध में जानकारी तक नहीं दी गई है। कटारिया ने पिछले दिनों राजे का नाम लेकर उन पर पिछले उपचुनावों से नदारद रहने के आरोप लगा चुके हैं। अब राजे उन्हीं के गढ़ में अपनी पैठ और ताकत दिखाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो