scriptrajasthan bjp vasundhara raje supporter leader kailash meghwal suspend | Rajasthan BJP में गुटबाज़ी की खुली पोल, निलंबित MLA के 'विस्फोटक' आरोप, बोले 'वसुंधरा गुट को चुन-चुनकर कर रहे बाहर' | Patrika News

Rajasthan BJP में गुटबाज़ी की खुली पोल, निलंबित MLA के 'विस्फोटक' आरोप, बोले 'वसुंधरा गुट को चुन-चुनकर कर रहे बाहर'

locationजयपुरPublished: Sep 13, 2023 02:39:20 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

MLA Kailash Meghwal on BJP Politics : विधायक कैलाश मेघवाल जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी में अंदरूनी गुटबाज़ी को लेकर खुलकर बोले। उन्होंने आतंरिक गुटबाज़ी की पोल खोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुटों में बंटी हुई है। नेता झूठ बोलते हैं कि पार्टी में कोई गुटबाज़ी नहीं है।

rajasthan bjp vasundhara raje supporter leader kailash meghwal suspend

जयपुर।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक विधायक कैलाश मेघवाल को आखिरकार पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी के अनुशासन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने मेघवाल के निलंबन की पुष्टि की। इधर कैलाश मेघवाल ने भी आज जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी बात रखी और एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर आरोप लगाए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.