सूत्रों की मानें तो अलवर में हुए प्रदर्शन के जरिए भी संगठन आलाकमान तक एकजुटता का संदेश देने की पूरी तैयारी में था, लेकिन प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाने और वसुंधरा राजे का मंच पर फोटो नहीं होने से एक बार फिर गुटबाजी जग जाहिर हो गई, जिसके चलते गलत संदेश केंद्रीय आलाकमान तक पहुंचा है। इसी वजह से अब प्रदेश इकाई केंद्रीय नेतृत्व को एकजुटता का संदेश देने में जुटी है।
सभी को मिलेगी जिम्मेदारी बताया जा रहा है कि बैठक की तैयारियों को लेकर सभी को कुछ ना कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें वसुंधरा राजे गुट के नेताओं को भी जिम्मेदारी देने की बात सामने आ रही है। कुछ महत्वपूर्ण काम इस गुट के नेताओं को भी सौंपे जाएंगे, ताकि गलत संदेश आलाकमान तक नहीं जाए।
राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की तैयारियों को लेकर मंथन राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं, सांसद व विधायकों की बैठक ली। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में दो दिन के कार्यक्रम के लिए अलग अलग नेताओं को व्यवस्था की जिम्मेदारी देना तय किया गया है। अब 15 मई को दुबारा कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।