script

अब ‘नेगेटिव’ वातावरण को ‘पॉज़िटिव’ करने में जुटेंगे BJYM कार्यकर्ता, शुरू हुआ ‘आशावादी भारत अभियान’

locationजयपुरPublished: May 18, 2021 02:18:11 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

‘नेगेटिव’ वातावरण को ‘पॉज़िटिव’ करने की कवायद, प्रदेश भाजयुमो का शुरू हुआ ‘आशावादी भारत अभियान’, सकारात्मक ऊर्जा से काम करेंगे नकारात्मक वातावरण, आमजन को सकारात्मक रहने के प्रति करेंगे जागरूक
 

Rajasthan BJYM Campaign amidst Corona Pandemic

जयपुर।

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अब कोरोना संकट काल में सकारात्मक वातावरण के निर्माण की दिशा में भी काम करेंगे। इसके लिए संगठन स्टार पर बाकायदा ‘आशावादी भारत अभियान’ शुरू किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच मौजूदा वक्त में चारों तरफ नकारात्मक माहौल पनप रहा है जो आमजन की मानसिकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। यही वजह है कि लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की महती आवश्यकता हो गई है।

 

अभियान के तहत प्रदेश भाजपा युवा संगठन भाजयुमो के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर अलग-अलग माध्यमों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की कोशिश करेंगे। इस सिलसिले में प्रदेश संगठन की ओर से युवा कार्यकर्ताओं को एक तय रूपरेखा पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

 

‘सकारात्मक ऊर्जा से ही कम होगी नकारात्मकता’
प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ‘आशावादी भारत अभियान’ को माजूदा वक्त में बेहद आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संकट काल में हर दिन संक्रमित लोगों और इससे होने वाली मौतों के आंकड़े डराने वाले हैं। ये परिस्थिति मानव मस्तिष्क पर नकारात्मकता का कारण बनती हैं। ऐसे में इन्हें सकारात्मक ऊर्जा से ही कम किया जा सकता है।

 

अभियान का आगाज़ करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि नकारात्मक वातावरण को कम करके सकारात्मक वातावरण के संचार में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। लिहाज़ा युवा संगठन का ये अभियान सराहनीय है।

 

‘आशावादी होकर ही जीतेंगे कोरोना से जंग’
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए प्रत्येक देशवासी को आशावादी होना जरूरी है। यदि प्रत्येक देशवासी आशावादी होकर कोरोना से लड़े तो इसे जल्द ही परास्त किया जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो