script

Rajasthan BJYM का Ashok Gehlot सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’, अब शुरू हो रहा ये कैंपेन

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2022 11:37:46 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान आज से, गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान, भ्रष्टाचार का विरोध और बेरोज़गारी भत्ते की उठाई जाएगी मांग, तीन चरणों का अभियान, आज से 30 अप्रैल तक चलेगा पहला चरण, 1 से 15 मई तक दूसरा, 16 से 31 मई तक रहेगा तीसरा चरण

Rajasthan BJYM Signature Campaign against Ashok Gehlot Government

जयपुर।

राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा की ओर से गहलोत सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज से होने जा रही है। तीन चरणों में चलने वाले इस प्रदेश स्तरीय अभियान का पहला चरण 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि जयपुर के वीटी रोड चौराहे में आज शाम साढ़े 5 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया इस अभियान का औपचारिक शुभारम्भ करेंगे।

 

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बताया गहलोत सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में किए गए घोटालों के विरोध में और बेरोजगारों के लिए भत्ते की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान तीन चरणों में चलेगा।पहला चरण आज से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस चरण में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।

 

इसके बाद दूसरा चरण 1 मई से 15 मई तक होगा। इस चरण में संस्थागत हस्ताक्षर अभियान होगा। तीसरे और अंतिम चरण में 16 से 31 मई तक चल हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जो जिसमें डोर टू डोर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो