scriptCM ने दी महिलाओं को कई सौगातें, यहां जानिए क्या हुईं बजट घोषणाएं | rajasthan budget 2017 what women got | Patrika News

CM ने दी महिलाओं को कई सौगातें, यहां जानिए क्या हुईं बजट घोषणाएं

locationजयपुरPublished: Mar 08, 2017 12:56:00 pm

Submitted by:

बजट पेश करते हुए उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया और कहा कि इस साल प्रदेश को नारी शक्ति पुरस्कार मिला है। उन्होंने सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए स्कूटी की भी घोषणा की।

rajasthani woman
महिला दिवस पर राजस्थान का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी हैं। 

बजट घोषणा करते हुए राजे ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं की बेटियों के विवाह पर दी जाने वाली अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि को दुगुना किया जाएगा। 
वहीं उन्होंने यह भी घोषणा की कि 1 जुलाई से विधवा पेंशन में इजाफा किया जाएगा। विधवा पेंशनर्स को दी जाने वाली राशि अब 1 हजार रुपए होगी। 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु की विधवा पेंशनर को 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में 75 वर्ष से अधिक की विधवा पेंशनर को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
बजट पेश करते हुए उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया और कहा कि इस साल प्रदेश को नारी शक्ति पुरस्कार मिला है। उन्होंने सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए स्कूटी की भी घोषणा की। इसी प्रकार उन्होंने 1 हजार दुग्ध उत्पादन केंद्रों की भी घोषणा की है।
एक नजर में आंकड़ों से जुड़ी खास बातें

– आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की बेटियों को आर्थिक सहायता।

– बालिका शिक्षा के लिए 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि।

– कन्या के विवाह पर देय अनुदान राशि व प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणा।
– 1000 महिला दुग्ध उत्पादन केंद्र बनाए जाएंगे।

– कई शिक्षण संस्थाओं में अध्ययन के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

– 90 प्रतिशत के अधिक पाने वाली बोर्ड की 100 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो