script

Rajasthan Budget 2019: इस वर्ष होगी 75 हजार भर्तियां, बेरोजगारों को मिलेगा एक लाख का लोन

locationजयपुरPublished: Jul 10, 2019 02:32:08 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

Rajasthan Budget 2019: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने बुधवार को विधानसभा में वर्तमान सरकार का पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया। इस बजट में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की।

Rajasthan Budget in jobs
जयपुर। Rajasthan Budget 2019: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने बुधवार को विधानसभा में वर्तमान सरकार का पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया। इस बजट में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। इस बजट में सीएम गहलोत ने बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खोला। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए कई घोषणाएं की है।
कौशल एंव रोजगार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेराजगार मगर हुनरमंद युवा पूंजी के अभाव के कारण खुद का काम शुरु नहीं कर पाते है। इसके लिए CM गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना’ की घोषणा की। इस योजना में युवाओं को एक लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। इसमें RIICO, RFC, SCST/OBC/Minorities Finance Corporation के माध्यम से आगामी 5 वर्षों में कुल एक हजार करोड़ के ऋण वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत इस वर्ष 25 हजार युवाओं को लाभन्वित किया जाएगा।
75 हजार पदों पर भर्तियां
सीएम गहलोत ने बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खोला। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को कारगर तरीके से दूर करना है। इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 75 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
क्र.सं.–विभाग————कुल पद
1- Revenue————4646
2- Agriculture———-4000
3- Education———–21600
4- Cooperative———–750
5- DoIT——————-800
6- Medical——————–15000
7- Higher Education ——1000
8- Skill and Employment—-1500
9- Forest———————–1474
10 Home————————4000
11 Energy———————–9000
12 PHED————————–1400
13 PWD (J.En. के 200 पदों सहित )——-1341
14- WRD———————–2000
15- RDPR (ग्रामीण विकास एंव पंचायतराज) —–5160
16- Transport—————–104
17 Social Justic and Empowerment——–250
18- Women Empowerment———–300
19- Medical Education—————269

50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। साथ ही 60 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक में, 100 उच्च प्राथमिक को माध्यमिक विद्यालय में एवं 500 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
— मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रतिभावान दिव्यांग विद्यार्थियों को देने के लिए ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना’ शुरु किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो