Rajasthan Budget: सुध लो सरकार, कई बजट घोषणाओं के जमीन पर आने का अब तक इंतजार
Rajasthan Budget: राजस्थान की कांग्रेस सरकार का तीसरा बजट 24 फरवरी को पेश होगा। जबकि पिछले दो बजट की दर्जनों घोषणाएं ऐसी हैं, प्रदेशवासी जिनके जमीन पर उतरने का इंतजार ही कर रहे हैं।

जयपुर। Rajasthan Budget: राजस्थान की कांग्रेस सरकार का तीसरा बजट 24 फरवरी को पेश होगा। जबकि पिछले दो बजट की दर्जनों घोषणाएं ऐसी हैं, प्रदेशवासी जिनके जमीन पर उतरने का इंतजार ही कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने कोविड काल में राजस्व की कमी का हवाला दिया है।
इन प्रमुख घोषणाओं पर काम ही शुरू नहीं
जयपुर
- परकोटे में पेयजल तंत्र की मजबूती के लिए 165 करोड़ की परियोजना
- पुरानी विधानसभा में विश्वस्तरीय म्यूजियम की स्थापना
- गोविंदमार्ग पर एलिवेटेड रोड
- सिविल लाइंस रेलवे फाटक पर फोरलेन आरओबी
- गांधी अध्ययन केंद्र, खादी प्लाजा
- एसएमएस अस्पताल में प्रत्यारोपण विभाग एवं न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की स्थापना
जोधपुर
- राजस्थान अंतरराष्ट्रीय निर्यात एक्सपो आयोजन
- राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के 1454 करोड़ का प्रोजेक्ट एडीबी से राशि लेकर पूरा करना
- जयनारायण व्यास टाउन हॉल का जीर्णोद्धार
- मथानिया में स्वतंत्र कृषि मंडी
- सारणनगर से बनाड़ तक 100 फीट सड़क की डीपीआर भी अब तक कागजों में
———————————————————
अलवर
- चम्बल के पानी को 4718 करोड़ की राशि देकर अलवर को चम्बल परियोजना से जोडऩा
- घटना के बाद 15 मिनट के भीतर पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के लिए अलवर व भरतपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट
- रामगढ़, बानसूर व बाद में लक्ष्मणगढ़ में नगर पालिका की स्थापना
- नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना
———————————————————
झालावाड़
- सुलिया-सुनेल-पिड़ावा-सोयत मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क निर्माण
———————————————————
राजसमंद
- रीको का नया औद्योगिक क्षेत्र
———————————————————
बारां
- शहीद स्मारक की घोषणा
- नाहरगढ़, समरानियां व छीपाबड़ौद में गौण कृषि उपज मंडियां तथा मांगरोल व कवाई में स्वतंत्र मंडी
- अटरू उपखंड मुख्यालय को नगर पालिका का दर्जा
- अटरू में एडीजे कोर्ट की स्थापना
———————————————————
बूंदी
- मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का आवंटन
- बूंदी-अलोद मंडी सड़क
———————————————————
पाली
- सोजत में ट्रोमा सेंटर
———————————————————
झुंझुनूं
- खेतड़ी व उदयपुरवाटी में सीवरेज तंत्र
———————————————————
भीलवाड़ा
- सांगानेर को मुख्य सड़क से जोडऩे के लिए कोठारी नदी पर 30 करोड़ की लागत से हाईलेवल ब्रिज का निर्माण
———————————————————
चित्तौडग़ढ़
- मेडिकल कॉलेज
- कनेरा घाटा, बस्सी होते हुए भीलवाड़ा जिले के आमा तक सड़क परियोजना
———————————————————
प्रतापगढ़
- शहर के बीच से गुजर से हाइवे के लिए बाइपास का निर्माण
- गल्र्स कॉलेज के भवन
———————————————————
टोंक
- ट्रोमा अस्पताल
- बनास नदी पुल पर गहलोद मार्ग के लिए पुल
———————————————————
अजमेर
- डीएनए टेस्ट की सुविधा
- संभाग मुख्यालय पर छात्रावास (हाफ-वे-होम)
- पुष्कर-खरकेड़ी क्षतिग्रस्त सड़क का नवीनीकरण
———————————————————
धौलपुर
- राजाखेड़ा में जलदाय विभाग के पुनर्गठन की योजना
- टाउन हॉल
- धौलपुर के तालाब शाही का जीर्णोद्धार
———————————————————
उदयपुर
- आयड़ नदी का सौन्दर्यकरण
———————————————————
नागौर
- मकराना में राजकीय कॉलेज तथा नावां में कॉमर्स कॉलेज
- नावां में नई कृषि मंडी
- जायल व खींवसर में गौण मंडियां
———————————————————
बांसवाड़ा
- नया औद्योगिक क्षेत्र
- ट्रैफिक पार्क
- कुशलगढ़ में स्वतंत्र मंडी
———————————————————
डूंगरपुर
- विधि महाविद्यालय
- सागवाड़ा में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर
———————————————————
सवाईमाधोपुर
- मेडिकल कॉलेज
———————————————————
भरतपुर
- वैर में फूड प्रोसेसिंग सेंटर
———————————————————
करौली
- मिलावट जांच लैब तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट
- नि:शक्त बच्चों की जांच के लिए इंटरवेशन सेंटर
- टाउन हॉल, शहीद स्मारक एवं ट्रेफिक पार्क
- स्वतंत्र मंडी
———————————————————
सिरोही
- चंद्रावती पुरातत्व नगरी का संरक्षण
- माउंट आबू में पर्यटन विकास
———————————————————
जालोर
- जालोर-लेटा रेल ओवरब्रिज
———————————————————
जैसलमेर
- मेडिकल कॉलेज, टाउन हॉल
- पोकरण में ट्रोमा सेंटर, कृषि मंडी, इंडोर स्टेडियम, ऑडिटोरियम हॉल
———————————————————
बाड़मेर
- टॉउन हॉल
———————————————————
श्रीगंगानगर
- मेडिकल कॉलेज
- श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ तक रोड पुनर्निर्माण
———————————————————
बीकानेर
- सरकारी महाविद्यालयों में वीडियो लेक्चर
- निजी अस्पताल में फिलहाल घायल व्यक्ति को अनिवार्य उपचार की सुविधा नहीं
— काम की गति धीमी
जयपुर
- विधायकों के लिए बहुमंजिला फ्लैट
- जनता क्लीनिक
- ओटीएस में इंदिरा गांधी शोध संस्थान
- दहलावास में एसटीपी अपग्रेडेशन
- प्रतापनगर में कोचिंग हब
———————————————————
- सिलीसेढ़ स्थित होटल लेक पैलेस व आरटीडीसी होटल का जीर्णोद्धार
- नीमराणा-भिवाड़ी में ग्रुप हाउसिंग की विसंगतियां
———————————————————
राजसमंद
- नाथद्वारा में भूमिगत केबलिंग कार्य
———————————————————
दौसा
- बांदीकुई में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
———————————————————
बारां
- नाहरगढ़ में 132 केवी स्टेशन से बिजली आपूर्ति
———————————————————
बूंदी
- नया औद्योगिक क्षेत्र
———————————————————
चूरू
- सादुलपुर में कॉलेज निर्माण
- तारानगर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाना
- रतनगढ़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान
———————————————————
झुंझुनूं
- खेतड़ी के बंशीयाल में अभयारण्य का विकास
———————————————————
भीलवाड़ा
- आयुष चिकित्सालय भवन तैयार, लेकिन चालू नहीं
———————————————————
अजमेर
- किशनगढ़ स्थित पुराने रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे अंडरपास का निर्माण
———————————————————
उदयपुर
- यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए डीपीआर बनाकर कार्य
———————————————————
नागौर
- कुचामन में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय से काम शुरू नहीं
- डीडवाना में ट्रोमा सेंटर
- गोगेलाव रीको औद्योगिक क्षेत्र
———————————————————
बांसवाड़ा
- मेडिकल कॉलेज
———————————————————
सवाईमाधोपुर
- सवाईमाधोपुर-नादौती-मण्डरायल परियोजना कार्य
———————————————————
सिरोही
- बत्तीसा व भैसासिंह पेयजल परियोजना
- सिरोही व आबूरोड में सीवरेज योजना
———————————————————
जैसलमेर
- भणियाणा में महाविद्यालय की घोषणा, महाविद्यालय का संचालन शुरू, भवन का इंतजार।
———————————————————
बाड़मेर
- जिन पर धरातल पर काम शुरू तो हुआ लेकिन काम की गति धीमी
- रिफाइनरी आधारित औद्योगिक क्षेत्र
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज