scriptसभी का नहीं बढ़ा मानदेय, आंगनबाड़ी कर्मी प्रदर्शन पर उतारू | rajasthan budget : aanganbari worker aggitation | Patrika News

सभी का नहीं बढ़ा मानदेय, आंगनबाड़ी कर्मी प्रदर्शन पर उतारू

locationजयपुरPublished: Jul 11, 2019 08:22:13 pm

Submitted by:

Neeru Yadav

राज्य बजट (rajasthan budget 2019)में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता Rajasthan anganwadi workers के 6000 से 7500 रूपये, मिनी कार्यकर्ता के 4500 से 5750 रूपये व सहायिका के 3500 से 4250 रूपये मानदेय बढ़ाकर राहत दी है। लेकिन आंगनबाड़ी कर्मियों ने इसे आंशिक राहत मानते हुए सरकार पर वर्गभेद का आरोप लगाया है।

aanganbari

सभी का नहीं बढ़ा मानदेय, आंगनबाड़ी कर्मी प्रदर्शन पर उतारू

जयपुर।
राज्य बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6000 से 7500 रूपये, मिनी कार्यकर्ता के 4500 से 5750 रूपये व सहायिका के 3500 से 4250 रूपये मानदेय बढ़ाकर राहत दी है। लेकिन आंगनबाड़ी कर्मियों ने इसे आंशिक राहत मानते हुए सरकार पर वर्गभेद का आरोप लगाया है। सभी आंगनबाड़ी कर्मियों ( Rajasthan Anganwadi workers ) का मानदेय नहीं बढ़ने से आक्रोश है।

अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के संस्थापक संरक्षक छोटीलाल बुनकर ने बताया कि अल्प मानेदय पर एक ही विभाग में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता व सहायिका के साथ काम कर रही आशा सहयोगिनी जिनका मानदेय 2500 रूपये, ग्राम साथिन को 3300 रूपये व शिशु पालना गृह की कार्यकर्ता को 3000 रूपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नही की गई है। इसी मानदेय बढोतरी के भेदभाव को लेकर प्रदेश की महिला कर्मियों में आक्रोश है। प्रदेश भर( Rajasthan Budget 2019 )में 15 जुलाई से धरना प्रदर्शन, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो