scriptRajasthan cabinet reshuffle latest update : Cm गहलोत जल्द जाएंगे दिल्ली, करेंगे फाइनल एक्सरसाइज | Rajasthan cabinet reshuffle latest update: | Patrika News

Rajasthan cabinet reshuffle latest update : Cm गहलोत जल्द जाएंगे दिल्ली, करेंगे फाइनल एक्सरसाइज

locationजयपुरPublished: Sep 27, 2021 10:18:59 am

Submitted by:

rahul

Rajasthan cabinet reshuffle latest update: पंजाब के बाद इन दिनों राजस्थान कांग्रेस में विधायकों का मंत्री बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पंजाब में कांग्रेस ने सीएम बदला और उसके बाद कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर नए विधायकों को मौका दिया गया। राजस्थान में सिर्फ मंत्री बदले जाएंगे।

jaipur

cm ashok gehlot

Rajasthan cabinet reshuffle latest update: जयपुर। पंजाब के बाद इन दिनों राजस्थान कांग्रेस में विधायकों का मंत्री बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पंजाब में कांग्रेस ने सीएम बदला और उसके बाद कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर नए विधायकों को मौका दिया गया। राजस्थान में सिर्फ मंत्री बदले जाएंगे। यह बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल फेरबदल नवरात्र की शुरुआत में किया जा सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इससे पहले दिल्ली जाएंगे और सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी से मिलकर फाइनल एक्सरसाइज करेंगे। इसके बाद से पुनर्गठन किया जाएगा।
जल्द बनेगा दिल्ली जाने का कार्यक्रम— सीएम अशोक गहलोत अपने दिल्ली दौरे का कार्यक्रम जल्द ही फाइनल कर सकते है। वे अब स्वस्थ है। गहलोत ने पिछले दिनों रीट और प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान को लेकर बैठकें भी ली थी। रीट को लेकर तो गहलोत ने पूरी एक्सरसाइज कराई ताकि कोई परेशानी नहीं आए। अब गहलोत राजनीतिक फैसले ले सकते है। इनमें मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन से जुड़े फैसले शामिल है। माना जा रहा हैं कि नवरात्र शुरु होते ही ये काम होने शुरू हो जाएंगे। गहलोत दो तीन दिन में दिल्ली जा सकते है।
मंत्रियों को पद से हटने का डर— माना जा रहा हैं कि कई मंत्रियों को अपने पद से हटने का डर सता रहा है और वे इसीलिए पद बचाने की लॉबिग कर रहे है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो इस संभावना को देखते हुए कल रात को विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। उन्हें लग रहा हैं कि कहीं उनका मंत्री पद चला नहीं जाए। राजस्थान में विधायकों ने कईयों की शिकायतें की थी। इनमें काम नहीं करने, सुनवाई नहीं होने जैसी शिकायतें ज्यादा थी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दिल्ली में सक्रिय है और वे नेताओं से मिल रहे है। उनकी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो