scriptराजस्थान में ऊंटों की संख्या पर हुआ बड़ा खुलासा, जानकार हर कोई हैरान | Rajasthan Camel Counting, National Livestock Census Report | Patrika News

राजस्थान में ऊंटों की संख्या पर हुआ बड़ा खुलासा, जानकार हर कोई हैरान

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2019 12:31:09 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Rajasthan Camel Counting, National Livestock Census Report : रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट ( Camel ) देश भर में तेजी से कम हो रहे हैं। आलम यह है कि सर्वाधिक संख्या वाले राजस्थान में इनकी संख्या पिछले सात सालों में लगभग 35 फीसदी कम हुई है।

photo6145170299117742494.jpg
जयपुर/ नई दिल्ली/ कोलकाता।

पशु संसाधन की गणना करने वाली 20वीं राष्ट्रीय लाइवस्टॉक गणना रिपोर्ट ( 20th National Livestock Census Report ) सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट ( Camel ) देश भर में तेजी से कम हो रहे हैं। आलम यह है कि सर्वाधिक संख्या वाले राजस्थान में इनकी संख्या पिछले सात सालों में लगभग 35 फीसदी कम हुई है।

आंकड़े बता रहे गिरावट

वर्ष 2012 में जहां राजस्थान में 3.26 लाख ऊंट थे जो वर्ष 2019 में घटकर 2.13 लाख हो गए हैं। वहीं गुजरात में ऊंटों की संख्या 30 हजार से घटकर 28 हजार, उत्तर प्रदेश में 8 हजार से घटकर 2 हजार, वहीं हरियाणा में 19 हजार से घटकर 5 हजार हो गई है। वर्ष 2012 में जहां देश भर में 4 लाख ऊंट थे जो वर्ष 2019 में आकर घटते-घटते 2.5 लाख हो गए हैं।
राजस्थान में 71 फीसदी कम हुई गधों की संख्या

गधों की संख्या के मामले में वर्ष 2012 में सिरमौर रहा राजस्थान वर्ष 2019 में भी पहले नंबर पर काबिज है लेकिन यहां इन सात सालों में उनकी संख्या 81 हजार से कम होकर 23 हजार हो गई है। कमी का यह आंकड़ा 71 फीसदी पर जा पहुंचा है।

दूसरे नंबर पर मौजूद महाराष्ट्र में भी सात सालों में उनकी संख्या 29 हजार से कम होकर 18 हजार पर पहुंच गई है। देश भर में गधों की संख्या 1.2 लाख रह गई है। जो पांच पहले 3.10 लाख थी।
जंगली गधों के सहारे गुजरात के पर्यटन को चमकाने की कोशिश के भले ही अच्छे परिणाम निकले हों पर गुजरात में गधों की संख्या तेजी से कम हो रही है। वर्ष 2012 में जहां गुजरात में 39 हजार गधे थे जो वर्ष 2019 में घटकर 11 हजार हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो