जयपुरPublished: Nov 04, 2023 08:37:16 pm
जमील खान
Rajasthan Election 2023 : आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं।
Rajasthan election 2023 : आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा, प्रदेश के सह प्रभारियों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र केडिया का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किए गए हैं।