जयपुरPublished: Nov 02, 2023 10:38:07 pm
जमील खान
Rajasthan Assembly Elections 2023 : जयपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट वितरण की रफ्तार तेज होने के साथ ही बढ़ा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में करीब 30 सीटों पर प्रत्याशियों का दोनों दलों में खुलकर विरोध चल रहा है। कई पूर्व विधायकों ने बगावत शुरू कर निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है।
Rajasthan Assembly Elections 2023 : जयपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट वितरण की रफ्तार तेज होने के साथ ही बढ़ा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में करीब 30 सीटों पर प्रत्याशियों का दोनों दलों में खुलकर विरोध चल रहा है। कई पूर्व विधायकों ने बगावत शुरू कर निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। वहीं कुछ नेताओं ने तीसरे दलों का दामन थाम लिया है। उधर, विहिप से जुड़ी साध्वी अनादि सरस्वती के कांग्रेस में शामिल होने और उन्हें कांग्रेस में अजमेर उत्तर सीट से टिकट मिलने की संभावना के चलते पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है।