जयपुरPublished: Jul 21, 2023 07:28:07 pm
Umesh Sharma
Crime In Rajasthan: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राजस्थान की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में कांग्रेस शासन में राजस्थान एक फेल्ड स्टेट साबित हुआ है।
Crime In Rajasthan: जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राजस्थान की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में कांग्रेस शासन में राजस्थान एक फेल्ड स्टेट साबित हुआ है। महिला अपराध, गैंगवार, फिरौती और अन्य अपराधों की रोकथाम में सरकार विफल साबित हुई है। प्रदेश की स्थिति पश्चिम बंगाल से भी ज्यादा बुरी है, जबकि सरकार आत्ममुग्धता से ही बाहर नहीं निकल रही।