scriptसीएम अशोक गहलोत बोले, मोदी-मोदी करने वाले भाग छूटेंगे, दिखेंगे नहीं | Rajasthan Cm Ashok Gehlot Pm Narendra Modi Congress Protest | Patrika News

सीएम अशोक गहलोत बोले, मोदी-मोदी करने वाले भाग छूटेंगे, दिखेंगे नहीं

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2019 07:03:25 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से सिविल लाइन फाटक तक रैली निकाली।

सीएम अशोक गहलोत बोले, मोदी-मोदी करने वाले भाग छूटेंगे, दिखेंगे नहीं

सीएम अशोक गहलोत बोले, मोदी-मोदी करने वाले भाग छूटेंगे, दिखेंगे नहीं

जयपुर।

राजस्थान कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से सिविल लाइन फाटक तक रैली निकाली।
इसके बाद आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी का ग्राफ नीचे जा रहा है। ये मोदी-मोदी करने वाले भाग छूटेंगे, दिखेंगे नहीं। आप ही दिखोगे सबको, क्योंकि सच्चाई आपके पक्ष में है। कांग्रेस में देश को एक रखने का दमखम है। ये तुच्छ लोग हैं। आपको नहीं डरना है। इन पर अटैक करेंगे तो तथ्यों के आधार पर। इनको पास कोई विचारधारा है न नीति और ना ही कार्यक्रम है। गहलोत ने कहा कि गांधी खानदान वो था, जिसने देश के लिए सबकुछ त्याग दिया। मोतीलाल नेहरू हुत बड़े वकील थे, सबकुछ दे दिया देश के लिए। 12 साल तक जेल में रहे। मगर सोश्यल मीडिया पर ये लोग गांधी खानदान के बारे में क्या-क्या चलाते हैं। इनके पास कोई सामान नहीं है। संविधान सभा में आप नहीं थे। संविधान आपने बनाया नहीं। सभा के बाद राज्यपाल के प्रतिनिधि को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
गांधी, नेहरू, पटेल के खिलाफ थे

गहलोत ने आरोप लगाया कि ये लोग महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू और वल्लभ भाई पटेल के खिलाफ थे। आज राजनीति के लिए नेरंद्र मोदी बड़ी मूर्ति लगा रहे है। इनको अंबेडकर से प्यार नहीं था और ये लोग आरक्षण के खिलाफ थे। इसलिए दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में सभी को जाना है। मैं खुद देखूंगा किस जिले से कौन-कौन से लोग आ रहे हैं। आप लोग कितने लोगों को लेकर आते हो। जिनको यहां तक पहुंचना हो वो भीड़ लेकर आओ।
मोदी है तो मुमकिन है लोकतंत्र की हत्या

गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र के अंदर राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए कब तो गवर्नर साहब ने रिकमंड किया, कब मोदीजी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। राष्ट्रपति बहुत भले इंसान हैं। रात को उठाया पता नहीं क्या किया होगा। सुबह 5.47 बजे गृह विभाग से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश पारित हुआ। 8 बजे देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को शपथ मोदी का ट्वीट आया सुबह 8ण्15 फडणवीस को बधाई फडणवीस ने लिखा मोदी है तो मुमकिन है। मोदी है तो मुमकीन है लोकतंत्र की हत्या।
जिंदा कौमे पांच साल इतजार नहीं करती

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि सत्ता का मोह इतना है कि जनता के लिए काम कर सकें। आज जो सरकार बनी है वो आप लोगों की खून—पसीने की बदौलत बनी है। किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि हम कुर्सी पर बैठेेंगे और सत्ता की चर्बी चढ़ जाएगी। कान खोलकर सुन लोग जिंदा कौमे पांच साल इतजार नहीं करती। हमें सड़कों पर आना पड़ेगा, संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे भी सरकार में काम करने का मौका दिया। मेरे पास दो-दो जिम्मेदारियां हैं। छह साल पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बना और 11 महीने पहले डिप्टी सीएम बना। कार्यकर्ताओं और जनता को मेरा परिवार मानता हूं। मेरा कार्यकर्ता जो कहेगा वो ही मैं करूंगा।
केंद्र सरकार क्रोध की राजनीति करती है

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने को लेकर भी पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने भेदभाव करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी गांधी परिवार की सुरक्षा हटाई है। मैं पूछना चाहता हूं देश के नेताओं की सुरक्षा किसी राजनेताओं की पसंद-नापसंद की भेंट चढ़ सकता है। जिस परिवार के दो पीएम की हत्या आतंकवादियों द्वारा हो गई हो, उस परिवार की सुरक्षा हटाकर आप क्या संदेश देना चाहते हो। आपके मन में नफरत हो आप क्रोध की राजनीतिक करती हो। संख्या बल के आधार पर अपनी विचारधारा थोपना चाहते हो। देश की अर्थव्यवस्था का बट्टा बैठा दिया।
मंदी से परेशान है हर वर्ग

प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था से व्यापारी, नौकरीपेशा सभी परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में पड़ा हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं को कठपूतली बनाया जा रहा हैं। केंद्र की नीतियां हर स्तर पर विफल रहा है और देश में अनकहा आपातकाल लगा हुआ है। कांग्रेस ने देश के लिए संघर्ष किया। आज हम सत्ता में है। राजस्थान में कांग्रेस सुशासन दे रही है। देश की तकलीफ से हम अलग नहीं हो सकते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो