scriptगहलोत का मोदी पर तंज, राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट हमें इनसे लेना पड़ेगा | Rajasthan Cm Ashok Gehlot Pm Narendra Modi Nationalism Certificate I | Patrika News
जयपुर

गहलोत का मोदी पर तंज, राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट हमें इनसे लेना पड़ेगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan Cm Ashok Gehlot ) इन दिनों मोदी सरकार ( Pm Narendra Modi ) पर जमकर हमला बोल रहे हैं। गहलोत ने मंगलवार को भी मोदी पर हमला किया और कहा कि हमें राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट ( Nationalism Certificate ) इनसे लेना पड़ेगा।

जयपुरNov 05, 2019 / 03:13 pm

Umesh Sharma

गहलोत का मोदी पर तंज, राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट हमें इनसे लेना पड़ेगा

गहलोत का मोदी पर तंज, राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट हमें इनसे लेना पड़ेगा

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को तंज कसा। एकल नारी शक्ति संगठन के कार्यक्रम के बाद गहलोत ने कहा कि हम तो राष्ट्रवादी हैं ही नहीं। उनका (पीएम नरेंद्र मोदी) सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा हमें राष्ट्रवादी बनने के लिए। वोट के लिए इस प्रकार के नाम लेकर नारे लगाते हैं। पहले धर्म के नाम पर अब राष्ट्रवाद के नाम पर, लेकिन जनता बहुत समझती है।
गहलोत ने कहा कि दो राज्यों में हुए चुनाव में इनकी पोल खुल गई। जनता इनको समझ गई है। उप चुनाव में हमारी बड़ी जीतज हुई। मंडावा में तो हम 33 हजार से ज्यादा मतों से जीते ही, खींवसर में भी हमने 70 हजार की लीड को 4 हजार किया है। गहलोत ने दावा किया कि आने वाले निकाय चुनाव में अधिकांश जगहों पर कांग्रेस ही जीतेगी।
इंदिरा गांधी का नाम लेने में संकोच होता है
गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा का रूप बताया था। इंदिरा गांधी महान शख्सियत थीं, पूरे विश्व में उनका नाम था। पंजाब से उन्होंने आतंकवाद का खात्मा किया। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों का आत्मसमर्पण कराया। पहले अमरीका से भीख मांगते थे, हरित क्रांति लेकर आए। लेकिन मोदी ने साढ़े पांच साल में एक बार भी उनका नाम नहीं लिया। वो महिला थीं, इसके बाद भी मोदी को इंदिरा गांधी का नाम लेने में संकोच होता है।

Home / Jaipur / गहलोत का मोदी पर तंज, राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट हमें इनसे लेना पड़ेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो