scriptगोविंद देव जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, धोक लगाकर की पूजा-अर्चना | Rajasthan CM Ashok Gehlot worship in Govind Dev ji temple jaipur | Patrika News

गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, धोक लगाकर की पूजा-अर्चना

locationजयपुरPublished: Dec 01, 2019 04:33:15 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

jaipur News: शहर आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में मुख्यमंत्री ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

jaipur

CM Ashok Gehlot

हर्षित जैन/ जयपुर. राधे-राधे की गूंज के बीच मुख्यमंत्री की झलक पाने का आतुर जनसैलाब। रविवार को राजधानी में शहर आराध्य गोविंद के दरबार में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में आराध्य के धोक लगाकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट को लांच किया। साथ ही बेटियों को जागरूकता के लिए गुड टच बेड टच अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियोंं को शिक्षा के साथ-साथ इस बाबत जानकारी होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने सरकारी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क गर्म वस्त्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि गोविंद देवजी मंदिर का अपना आध्यात्मिक महत्व है। सर्दी के वक्त में सरकारी स्कूलों में बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करना एक अच्छा कदम है। सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी होती है। अन्य सेवाभावी संस्थाओं से भी सामाजिक सरोकारों से जुडऩे की अपील मुख्यमंत्री ने की।
गौरतलब है कि मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रदेश की 24 संस्कृत स्कूलों में 2500 से ज्यादा गर्म वस्त्र वितरित किए जाएगें। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य सचेतक महेश जोशी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, विधायक अमीन कागजी सहित अन्य संत महंत प्रबुद्धजन मौजूद रहे। मंदिर प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए पांच लाख रुपए का चैक भी भेंट किया।
संस्कृत देववाणी-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है। प्रदेश में संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में करीब 2 लाख विद्यार्थी संस्कृत विषय का अध्ययन कर रहे हैं। पीडि़त मानवता की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने शनिवार की अपनी अहमदाबाद यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के सत्य साईं अस्पताल के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। अंत में मुख्यमंत्री ने हवामहल विधायक महेश जोशी से कहा कि आप मेरी ओर से यहां रोजाना दर्शन करना। इससे देश और प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली होगी।
CM Ashok Gehlot
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो