जयपुर

हार के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिया इस्तीफा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरDec 11, 2018 / 09:29 pm

pushpendra shekhawat

हार के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिया इस्तीफा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री राजे ने अपना इस्तीफा राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह को सौंप दिया।
 

वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देते हुए कहा जनता का आदेश सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने इन पांच सालों में विकास और गौरव के काम किए। साथ ही आशा व्यक्ता करते हुए कहा कि आगामी सरकार हमारे विकास कार्यों और योजनाओं को आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा में जनता की आवाज बनकर काम करेगी। हम आगे भी जनहित के काम में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
 

इनका जताया आभार
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, मैं प्रदेशवासियों की आभारी हूं, जिन्होंने एक परिवार की तरह हमेशा मेरा साथ दिया। चुनावों में अथक परिश्रम करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भी आभार। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हमारा समय—समय पर मार्गदर्शन किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.