scriptउपचुनाव में कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे शुरू | Rajasthan Congress campaign began in three by-elections | Patrika News

उपचुनाव में कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे शुरू

locationजयपुरPublished: Apr 07, 2021 11:27:33 am

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी उदयपुर में डेरा डाला, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा कल जाएंगे सुजानगढ़

govind dotasara

govind dotasara

जयपुर। प्रदेश की 3 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अब अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। तीनों ही सीटों पर कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और विधायकों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। सहाड़ा में मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़, रामलाल जाट सहित कई नेताओं ने प्रचार अभियान में तेज कर दिया है और नुक्कड़ सभाएं और जनसभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी के लिए मत व समर्थन की अपील करते जा रहे हैं।


वही राजसमंद में प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, कांग्रेस नेता देवकीनंदन काका, रामपाल शर्मा और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज जैसे प्रमुख नेता प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस की स्टार प्रचारक मंत्री ममता भूपेश, सालेह मोहम्मद, खेल मंत्री अशोक चांदना जैसे नेता भी पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। मंगलवार को प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी राजसमंद में जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी तनसुख बोहरा के पक्ष में प्रचार किया।

इधर सुजानगढ़ में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, कांग्रेस उपाध्यक्ष और विधायक गोविंद मेघवाल, मकबूल मंडेलिया, खानूखान बुधवाली सहित कई नेता लगातार प्रचार अभियान तेज किए हुए हैं।

माकन ने उदयपुर में डाला डेरा
वहीं दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने तीनों ही सीटों पर प्रचार अभियान पर निगाह रखने के लिए उदयपुर में डेरा डाल दिया है। वह लगातार कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकर कर तीनों सीटों पर प्रचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रचार में किन मुद्दों को शामिल करना है और किन मुद्दों को लेकर विपक्ष पर हमलावर होना है। ऐसी तमाम रणनीतियां अजय माकन कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकर करके तैयार कर रहे हैं। माकन की सहायता के लिए उदयपुर में छोटा वॉर रूम किया गया है।

कल जाएंगे सुजानगढ़ डोटासरा
इधर पीसीसी चीफ और राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां कल सुजानगढ़ जाकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल के समर्थन में जनसभा और रोड शो करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद मेघवाल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर सहित कई नेता सुजानगढ़ पहुंच चुके हैं और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो