scriptराजस्थान: PCC चीफ बदलने के बाद AICC ने देर रात उठाया एक और बड़ा कदम, बदल जाएगा सब कुछ | Rajasthan Congress Committee dissolved by AICC, Latest Updates | Patrika News

राजस्थान: PCC चीफ बदलने के बाद AICC ने देर रात उठाया एक और बड़ा कदम, बदल जाएगा सब कुछ

locationजयपुरPublished: Jul 15, 2020 09:56:01 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ युवा कांग्रेस और सेवा दल का भी चेहरा बदल गया है। तीनों नए चेहरे अब नए सिरे से संगठन को खड़ा करेंगे। अध्यक्ष बदलने के बाद प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर भी संगठन की सूरत में बदलाव होगा।

Rajasthan Congress Committee dissolved by AICC, Latest Updates
जयपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी राजस्थान अविनाश पांडे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विभागों, प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पांडे ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही नए प्रदेश कार्यकारिणी, विभागों एवं प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुमति के बिना कोई भी कांग्रेस जन मीडिया से संवाद नहीं करेगा।
https://twitter.com/avinashpandeinc/status/1283095674767020032?ref_src=twsrc%5Etfw
बदलेगी संगठन की सूरत

अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ युवा कांग्रेस और सेवा दल का भी चेहरा बदल गया है। तीनों नए चेहरे अब नए सिरे से संगठन को खड़ा करेंगे। अध्यक्ष बदलने के बाद प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर भी संगठन की सूरत में बदलाव होगा।
हालांकि, पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त करने के बाद उनके प्रभाव वाले जिलों में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। वहीं प्रदेश स्तर पर भी पदाधिकारियों ने इस्तीफे देना शुरू कर दिए हैं।
दौसा, करौली, भरतपुर, सवाईमाधोपुर से लेकर नागौर, अजमेर, टोंक, पाली, दूदू सहित कई जिलों में पदाधिकारियों ने इस्तीफे देकर नाराजगी जाहिर की है। इन सभी जिलों में नई नियुक्तियां होंगी। आने वाले दिनों में संगठन में और इस्तीफे होने की संभावना है।
पार्टी की विचारधारा को बढ़ऊंगा आगे: डोटासरा

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है, उसको निभाने का मैं पूरा प्रयास करूंगा। कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर वाले व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करूं गा। कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप उनके मान सम्मान में कभी कोई क मी नहीं आने दूंगा। 2023 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता का अशीर्वाद लेकर फिर से राज्य में कांग्र्रेस की सरकार बनाएंगे।
– वहीं, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है। उसको निभाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

– यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोडऩा उनकी प्राथमिकता में है।
पायलट की नेम प्लेट पर डोटासरा की पर्ची चिपकी

इधर, गोविंद सिंह डोटासरा के नाम का ऐलान होते ही पार्टी मुख्यालय की तस्वीर बदल गई। पहले से लगी प्रदेश अध्यक्ष की पट्टिका पर डोटासरा के नाम की पर्ची लगा दी गई। कार्यालय के बाद कार्यकर्ताओं ने डोटासरा और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। बाहर लगे पायलट के पोस्टरों को भी हटा दिया गया।
पायलट के समर्थन में इस्तीफे

कांग्रेस के पूर्व सांसद और उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ईडवा, सचिव प्रशांत शर्मा, राजेश चौधरी, सुशील आसोपा ने पायलट के समर्थन में इस्तीफे दे दिए हैं।

अग्रिम संगठनों में यह बदलाव
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विधायक गणेश घोघरा, सेवादल में हेमसिंह शेखावत और एनएसयूआई में अभिषेक चौधरी को कमान सौंपी गई है। अब यह नए सिरे से काम करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो