scriptराजनीतिक नियुक्तियों के लिए बढ़ा इंतजार, डोटासरा बोले- अब बजट सत्र के बाद होंगी | rajasthan congress District level political appointments | Patrika News

राजनीतिक नियुक्तियों के लिए बढ़ा इंतजार, डोटासरा बोले- अब बजट सत्र के बाद होंगी

locationजयपुरPublished: Feb 17, 2021 10:20:04 am

Submitted by:

santosh

Rajasthan में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय राजनीतिक नियुक्तियों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

जयपुर। राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय राजनीतिक नियुक्तियों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने तो नियुक्ति प्रक्रिया फरवरी के दूसरे पखवाड़े में शुरू करने का दावा किया था लेकिन अब प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि नियुक्तियां बजट सत्र के बाद शुरू होंगी।

ऐसे में ये नियुक्तियां बजट सत्र और विधानसभा उपचुनाव होने तक अटक सकती हैं। डोटासरा ने मंगलवार को पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा, राजनीतिक नियुक्तियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नाम अभी तक नहीं मिले हैं। राहुल गांधी के दौरे के कारण पदाधिकारी अभी नाम नहीं दे पाए हैं।

इधर, बजट सत्र के दौरान ही चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान हो सकता है। गौरतलब है कि राज्य में जिला व ब्लॉक स्तरीय लगभग 85 समितियों में सदस्य लगाए जाएंगे। इनमें 30 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां देने का दावा किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो