script..कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष बने मंत्री, अब नए जिलाध्यक्षों की तलाश, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर होगी नई नियुक्ति | Rajasthan Congress district President selection latest news | Patrika News

..कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष बने मंत्री, अब नए जिलाध्यक्षों की तलाश, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर होगी नई नियुक्ति

locationजयपुरPublished: Dec 25, 2018 04:51:19 pm

Submitted by:

rohit sharma

कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष बने मंत्री, अब नए जिलाध्यक्षों की तलाश, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर होगी नई नियुक्ति

rajasthan election 2018

ashok gehlot sachin pilot

जयपुर।

सरकार बनते ही अब कांग्रेस में संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट होने लगी है। संगठन के कई चेहरे सरकार में मंत्री बन चुके हैं। लिहाजा अब नए संगठन में नए चेहरों की तलाश तेज हो गई है।
दरअसल, कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री बने है। इनमें जयपुर शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास कैबिनेट, अलवर जिला कांग्रेस अध्यक्ष टीकाराम जूली और जयपुर देहात अध्यक्ष राजेंद्र यादव राज्यमंत्री बने हैं।
वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना भी मंत्री बने हैं। ऐसे में तीन जिलाध्यक्षों के लिए पार्टी के अंदर नेताों के नामों पर मंथन होने लगा है, आखिर किसे जिलाध्यक्ष बनाया जाए।

हालांकि इनमें जयपुर देहात अध्यक्ष के पद पर पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस नेता संदीप चौधरी और अशोक तंवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था, लेकिन नियमित अध्यक्ष के लिए नए चेहरों की तलाश पार्टी के भीतर होने लगी है।
हालांकि नेताओं का कहना है जब तक नए चेहरों की तलाश नहीं हो जाती है तब तक यही लोग अध्यक्ष पद पर काम करते रहेंगे। अगर जिलाध्यक्ष से मंत्री बने नेताओं के पास के काम के चलते समय का अभाव रहा तो वे जिलाध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो