scriptराजस्थान में सत्ता और संगठन में समन्वय पर फिर छिड़ी बहस | Rajasthan Congress Government Rajasthan Congress No Coordination | Patrika News

राजस्थान में सत्ता और संगठन में समन्वय पर फिर छिड़ी बहस

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2019 04:57:03 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ( Rajasthan Congress Government ) बनने के बाद से यह बात आम हो चली है कि सत्ता और संगठन ( Rajasthan Congress Party ) में समन्वय नजर नहीं आ रहा है। कई मर्तबा इस तरह के बयान भी सामने आए, जब खुले रूप में दोनों के बीच चल रही खींचतान भी सामने आ गई। मगर अब कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल ( Congress Leader Vivek Bansal ) के बयान ने नई बहस छेड़ दी है।

राजस्थान में सत्ता और संगठन में समन्वय पर फिर छिड़ी बहस

राजस्थान में सत्ता और संगठन में समन्वय पर फिर छिड़ी बहस

जयपुर।

बंसल ने कहा है कि विधिवत रूप से सत्ता और संगठन के बीच उतना समन्वय नहीं है, उसमें कहीं न कहीं कुछ कमी है। बंसल ने साफ कहा कि हम जल्द ही इस कमी को दूर कर लेंगे।
दरअसल बिना चुनाव लड़े महापौर और निकाय प्रमुख बनाने के फैसले को लेकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मैं इस निर्णय से सहमत नहीं हूं। ये निर्णय यूडीएच ने अपने स्तर पर लिया है। कैबिनेट और संगठन से इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई। इस निर्णय से बैकडोर एंट्री को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने की बात करती है, मगर इस निर्णय से लोकतंत्र को मजबूती नहीं मिलेगी। पायलट ने मंगलवार को बयाना में फिर अपनी बात को दोहराया है। उन्होंने कहा कि इससे होर्स ट्रेडिंग बढ़ेगी।
उप चुनाव के नतीजों से हो जाएगा साफ
उधर विधायक और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बंसल ने किस परिप्रेक्ष्य में यह बयान दिया है मुझे पता नहीं है, लेकिन सत्ता और संगठन में पूरा समन्वय है। उप चुनाव के नतीजों से यह साफ हो जाएगा। फिर भी बंसल ने कोई बयान दिया हैं तो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर इस पर चर्चा कर लेंगे।
अब सत्ता और संगठन की जिम्मेदारी
किसी भी सरकार में सत्ता और संगठन के बीच हमेशा खींचतान सामने आती रही है। जिसका हमेशा हल भी निकला है। मगर सह प्रभारी विवेक बंसल के बयान के बाद इस मुद्दे को फिर हवा मिल गई है, अब देखना होगा कि किस तरह से बंसल के बयान के परिप्रेक्ष्य में सत्ता और संगठन विचार करके समन्वय स्थापित करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो