scriptकिसानों की मौत का मामलाः राजस्थान कांग्रेस का आज लखीमपुर खीरी कूच, रोका तो देंगे गिरफ्तारी | Rajasthan Congress march to Lakhimpur Kheri on 7 October | Patrika News

किसानों की मौत का मामलाः राजस्थान कांग्रेस का आज लखीमपुर खीरी कूच, रोका तो देंगे गिरफ्तारी

locationजयपुरPublished: Oct 07, 2021 08:22:39 am

Submitted by:

firoz shaifi

– प्रदेश कार्यकारिणी, मंत्री और पार्टी विधायक भी होंगे पैदल मार्च में शामिल, सुबह 7:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रवाना होगा कार्यकर्ताओं का काफिला

govind dotasara

govind dotasara,govind dotasara,govind dotasara

जयपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों की मौत के मामले में जहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं अब राजस्थान कांग्रेस ने भी केंद्र की भाजपा सरकार और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है।

मंगलवार को जयपुर में पैदल मार्च करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को लखीमपुर खीरी के लिए पैदल मार्च रवाना होगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सुबह 11 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि किसानों के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले, इसके लिए राजस्थान कांग्रेस लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालेगी। वहीं पैदल मार्च के दौरान अगर यूपी पुलिस की ओर से रोका गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं अपनी गिरफ्तारी देंगे।

पीसीसी मुख्यालय से रवाना होगा काफिला
इससे पहले गुरुवार सुबह 7:30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का काफिला प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रवाना होगा जो भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर तक जाएगा। उसके बाद ऊंचा नगला बॉर्डर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता यूपी के लखीमपुर खीरी के लिए पैदल मार्च करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस की ओऱ से जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया था। राजधानी जयपुर में कलेक्ट्रेट से पीसीसी मुख्यालय तक मौन जुलूस निकाला गया था और इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार को जमकर घेरा था।

ट्रेंडिंग वीडियो