scriptकोरोना का असर, 31 मार्च तक बंद रहेगा पीसीसी कार्यालय | rajasthan congress office closed till March 31 | Patrika News

कोरोना का असर, 31 मार्च तक बंद रहेगा पीसीसी कार्यालय

locationजयपुरPublished: Mar 20, 2020 09:57:18 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

कोरोना का असर अब राजनीतिक दलों पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय शनिवार 21 मार्च से बंद रहेगा।

rajasthan congress office closed till March 31

कोरोना का असर अब राजनीतिक दलों पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय शनिवार 21 मार्च से बंद रहेगा।

राहुल सिंह/ जयपुर। कोरोना का असर अब राजनीतिक दलों पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय शनिवार 21 मार्च से बंद रहेगा। इसके तहत 31 मार्च तक आमजन और पदाधिकारियों की आवाजाही नहीं होगी पार्टी के संगठन महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र वाले पदााधिकारियों को न आने के निर्देश दिए हैं।
अति आवश्यक होने पर ही पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा। इससे पहले पार्टी ने जन सुनवाई भी 31 मार्च तक टाल दी थी। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भी बहुत कम पदाधिकारी आए थे। अब ओर सुरक्षा के चलते कार्यालय को बंद किया जाने का फैसला हुआ है।
अभी हाल ही में जब जयपुर नगर निगम चुनाव का कार्यक्रम घोषित हुआ था तो एकाएक प्रदेश कांग्रेस कायालय में कार्यकर्ताओ की आवाजाही बढ़ गई थी। इसी तरह नेताओ के घरों पर भी टिकट मांगने वाले आने लग गए थे।
अब इसके बाद जब हाइकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाई तो कार्यकर्ता नेताओं के घरों पर जाना कम हो गए। अब जबकि कोरोना का असर बढ़ा तो पीसीसी ने कार्यकर्ताओं के पीसीसी में आने से रोक लगा दी है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो