scriptप्रियंका की गिरफ्तारी से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी, राजधानी में आज पार्टी धरने पर | Rajasthan Congress On Protest After Priyanka Gandhi Arrest | Patrika News

प्रियंका की गिरफ्तारी से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी, राजधानी में आज पार्टी धरने पर

locationजयपुरPublished: Jul 20, 2019 11:07:48 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

प्रियंका गांधी ( Congress mahasachiv Priyanka Gandhi ) की गिरफ्तारी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस धरने पर है।

Rajasthan Congress On Protest After Priyanka Gandhi Arrest

प्रियंका की गिरफ्तारी से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी, राजधानी में आज पार्टी धरने पर

जयपुर। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Congress mahasachiv Priyanka Gandhi ) की गिरफ्तारी के बाद से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी है। गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी गांधी सर्किल पर सुबह धरने पर है। इसकी जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने ट्विटर वॉल पर साझा की है। इसके बाद से ही मौके पर कांग्रेसी जुटने लगे हैं।
https://twitter.com/priyankagandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि यूपी के सोनभद्र में नरसंहार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद प्रियंका वाड्रा ने कहा कि सोनभद्र में मानवता शर्मसार हुई है। मैं पीडि़त परिवारों से जरूर मिलने जाऊंगी। वहां दस निर्दोष लोगों ने अपनी जान उस जमीन के लिये गंवाई है, जिस पर उनकी पुश्तें हल चलाती आई हैं। कांग्रेस उनको न्याय दिलाने और उनके आंसू पोंछने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। मुझे अलोकतांत्रिक तरीके से जाने से रोका गया है। मैंने प्रशासन से पूछा है कि उन्हें किस आधार पर रोका गया है और अगर वहां निषेधाज्ञा लागू है तो मैं सिर्फ तीन लोगों के साथ जाने को तैयार हूं। मैं पीडि़त परिवारों से मिले बगैर नहीं जाऊंगी।

राजस्थान के सीएम व डिप्टी सीएम ने भी ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिलने से रोकने पर कड़ा विरोध जताया है। यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका को रोकना अन्यायपूर्ण है।

प्रियंका को रोकना अन्याय व अलोकतांत्रिका तरीका
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रियंका को सोनभद्र फायरिंग के शिकार पीडि़त परिवारों से मिलने से रोका है। यह बिल्कुल गलत और अन्यायपूर्ण व अलोकतांत्रिक तरीका है। विपक्षी नेताओं को किसी भी त्रासदी में पीडि़त परिवारों से मिलने और उनके साथ एकजुटता में खड़े होने का पूरा अधिकार है। – अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान।
Rajasthan Congress On Protest After Priyanka Gandhi Arrest
गांधी को मिलने से रोकना और कैद करना ओछेपन की निशानी
सोनभद्र हत्याकांड के पीडि़त परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा रोका जाना निंदनीय है। उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। न्याय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। प्रियंका को जबरन रोकना और चुनार में कैद करके रखना, बिजली-पानी काट देना, योगी सरकार के ओछेपन की निशानी है। लेकिन अंधकार से ही सवेरे का जन्म होता है। – सचिन पायलट, उप मुख्यमंत्री राजस्थान।
Rajasthan Congress On Protest After Priyanka Gandhi Arrest
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो