scriptमहंगाई के खिलाफ आज जयपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल, गहलोत सहित जुटेंगे कई दिग्गज | Rajasthan Congress protest against inflation in Jaipur today | Patrika News

महंगाई के खिलाफ आज जयपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल, गहलोत सहित जुटेंगे कई दिग्गज

locationजयपुरPublished: Apr 07, 2022 09:14:04 am

Submitted by:

firoz shaifi

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश भी होंगे धरने में शामिल, महंगाई के खिलाफ मुखर हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, आज सुबह 10 बजे से सिविल लाइन फाटक पर शुरू होगा धरना

जयपुर। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए विरोध सप्ताह का आज अंतिम दिन है। आज 7 अप्रैल को राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश स्तरीय महंगाई मुक्त धरने का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह 10 बजे से सिविल लाइंस फाटक पर आयोजित होने वाले इस प्रदेश स्तरीय धरने को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर धरने के जरिए केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम करने की मांग की जाएगी।


इससे पहले 31 मार्च से शुरू हुए महंगाई विरोधी सप्ताह के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से ब्लॉक और जिला लेवल पर अलग- अलग-अलग प्रदर्शन किया। 3 और 4 अप्रैल को कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया था।

मुख्यमंत्री गहलोत ने भी की थी अपील
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी 7 अप्रैल को जयपुर में होने वाली महंगाई विरोधी रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और केंद्र सरकार पर महंगाई कम करने का दबाव बनाएं।

7 दिन में तीसरी बार प्रदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 7 दिन में तीसरी बार महंगाई के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होंगे।इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर और बाड़मेर में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए थे और आज मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

अविनाश पांडे कल करेंगे प्रेस वार्ता

वहीं महंगाई को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे आज रात 9 बजे जयपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे कल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे महंगाई को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x89s017
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो