जयपुरPublished: Oct 18, 2023 08:21:02 pm
Om Prakash Sharma
सरकार की घोषणा के बाद भी प्रक्रिया में देरी के चलते दो भर्तियां अटक गई है। आचार संहिता को देखते हुए सहकारी बैंकों में होने वाली 635 पदों की भर्ती स्थगित कर दी गई। वहीं कांस्टेबल के 3578 पदों के लिए 26 अक्टूबर से प्रस्तावित फिजिकल भी स्थगित कर दिया गया है।
जयपुर. सहकारी बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती गत वर्ष से प्रस्तावित थी। वित्त विभाग और सहकारी विभाग के बीच प्रक्रिया में हुई देरी के चलते यह भर्ती समय पर नहीं हो पाई। मामला इस मुद्दे पर अटका रहा कि भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों से लिया जाए या सरकार वहन करे। साथ ही यह भी तय नहीं हुआ कि भर्ती किस संस्था से कराई जाए। भर्ती बोर्ड ने आईबीपीएस से भर्ती कराने का निर्णय लिया।