scriptजयपुर में कोरोना विस्फोट, एक ही दिन में 39 पॉजिटिव, राजस्थान में कुल संख्या हुई 260 | Rajasthan coronavirus update 5 april 2020 | Patrika News

जयपुर में कोरोना विस्फोट, एक ही दिन में 39 पॉजिटिव, राजस्थान में कुल संख्या हुई 260

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2020 02:14:26 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 47 मामले सामने आए। इधर जयपुर कोरोना का केन्द्र बिंदु बन गया है।

Rajasthan coronavirus update 5 april 2020

कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 47 मामले सामने आए। इधर जयपुर कोरोना का केन्द्र बिंदु बन गया है।

जयपुर। कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 54 मामले सामने आए। इधर जयपुर कोरोना का केन्द्र बिंदु बन गया है। रविवार को जयपुर में 39 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इसके अलावा एक बुजुर्ग व्यक्ति की सवाई मानसिंह अस्पताल में मृत्यु हो गई। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में काम करने वाले एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से दिनभर हडकंप की स्थिति बनी रही।
एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के इतने मामले एक साथ पहली बार सामने आए हैं। इसी के साथ अब तक प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 260 हो गई। जयपुर में अब प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले हो गए हैं। कुछ दिन पूर्व रामगंज क्षेत्र से कई लोगों को संदिग्ध मानते हुए निम्स और आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें कुछ लोग तबलीकी जमात के थे तथा कुछ लोग पूर्व में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क वाले थे। रविवार को इनमें से 39 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। सभी पॉजिटिव मरीजों का निम्स में उपचार चल रहा है।
कोरोना से प्रदेश में पांचवी मौत
सवाई मानसिंह अस्पताल में शनिवार देर रात करीब 12:15 बजे 82 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह बुजुर्ग घाटगेट निवासी है। बुजुर्ग को 4 अप्रेल को अस्पताल की मेडिसिन यूनिट में भर्ती करवाया गया था। कोरोना से प्रदेश में यह पांचवी मौत है।
मेडिकल कॉलेज के कैंटीन कर्मचारी से मचा हडकंप
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में काम करने वाले एक कर्मचारी के कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों तथा अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इन सभी का कॉलेज की कैंटीन में आना—जाना रहता है। यह कर्मचारी रामगंज क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है और कैंटीन में बर्तन धोने का काम करता है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज में अन्य भी कुछ कर्मचारी इसी क्षेत्र से आते हैं। पूरे मामले के बाद अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर सकते में है।
इरान से आए तीन भारतीय भी पॉजिटिव
प्रदेश में रविवार को आए पॉजिटिव मामलों में पिछले दिनों इरान से आए तीन भारतीय भी शामिल हैं। इनके अलावा दौसा में 2, टोंक व नागौर में एक—एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया है।
प्रदेश में अब तक की स्थिति
प्रदेश के अंदर अजमेर में पांच, अलवर में पांच, बांसवाड़ा में दो, भरतपुर में पांच, भीलवाड़ा में 27, बीकानेर में चार, चुरु में 10, दौसा में तीन,धौलपुर में एक, डूंगरपुर में तीन, जयपुर में 92, झुंझुनूं में 19, जोधपुर में 17, करौली में एक, पाली में एक, सीकर में एक, टोंक में 18, उदयपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो और नागौर में एक कोरोना पोजिटिव है।
देर रात 7 और मामले आए सामने

रविवार देर रात प्रदेश के विभिन्न जिलों से 7 और पॉजिटिव रिपोर्ट आने की खबर है। इसके साथ ही अब राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 260 हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो