script

राजस्थान क्रिकेट संघ : वैभव को चुनौती देंगे राम प्रकाश

locationजयपुरPublished: Oct 03, 2019 07:45:09 pm

Submitted by:

Satish Sharma

राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के भाग्या का फैसला शुक्रवार को वोटिंग के बाद हो जाएगा। कुल छह पदों पर १३ प्रत्याशी मैदान में हैं और कुल वोट ३२ हैं। दोनों गुटों के बराबरी प्रत्याशी मैदान में होने के कारण मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

राजस्थान क्रिकेट संघ : वैभव को चुनौती देंगे राम प्रकाश

राजस्थान क्रिकेट संघ : वैभव को चुनौती देंगे राम प्रकाश

Jaipur। पिछले करीब एक महीने से राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) चुनाव को लेकर चल रही कश्मकश अब ढलान पर है। शुक्रवार को छह पदों के लिए सुबह ९ से १२ बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना शुरू होगी। इससे पहले गुरूवार को नाम वापसी के बाद दोनों पक्षों के उम्मीदवारों की तस्वीर सामने हो गई है। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन का सपना संजोए मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर के ही रामप्रकाश चौधरी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि वैभव की जीत सुनिश्चत मानी जा रही है लेकिन डूडी गुट के रामप्रकाश चौधरी ने उनका निर्विरोध निर्वाचन का खेल बिगाड़ दिया।
कुल छह पदों पर होने वाले मतदान में अब १३ प्रत्यशी मैदान में हैं यानि दोनों गुट से एक-एक प्रत्याशी आमने-सामने हैं, संयुक्त सचिव पद को छोड़ कर। जिस तरह से पिछले एक महीने की मशक्कत के बाद जोशी गुट अपने पक्ष में एकतरफा चुनाव जीतने से सपने देख रहा था अब उसे चुनाव का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अभी भी जोशी पक्ष काफी मजबूत है लेकिन अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकि पदों पर एक वोट भी खेल बिगाड़ सकता है। कुल ३२ वोट हैं जिसमें से ३० जिला क्रिकेट संघ सचिव हैं और दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सलीम दुर्रानी और गगन खोड़ा हैं। दोनों खिलाडिय़ों के मत भी जोशी के पक्ष में भी जाते दिख रहे हैं। तीन जिला संघ नागौर, श्रीगंगानगर और अलवर को अयोग्य घोषित किया गया है वे वोट नहीं डाल सकेंगे।
नाम वापसी लेने के बाद डूडी गुट की ओर से संयुक्त सचिव पद पर दो उम्मीदवार मैदान में हैं बृज किशोर उपाध्याय और पिंकेश जैन वहीं जोशी गुट की ओर से महेन्द्र नाहर मैदान में हैं । डूडी गुट की ओर से कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे अनंत व्यास ने बताया कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें खुद यहां उपस्थित होना है, चुनाव अधिकारी कानून के बारे में भी नहीं बता सके। अब हम अपने वोटरों से बृज किशोर उपाध्याय के समर्थन में वोट डालने की उपील करेंगे।
जोशी गुट की ओर से २२ वोट का दावा
निर्विरोध निर्वाचन की आस खो चुके जोशी गुट की ओर से अब २२ जिला संघों के वोट का दावा किया जा रहा है। संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी महेन्द्र नाहर ने कहा के हमें २२ वोट मिलने की उम्मीद है और यह संख्या बढ़ भी सकती है, इसमें खिलाडिय़ों के वोट शामिल नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर डूडी गुट की ओर से कहा गया कि वोटों की गिनती होने तक कुछ भी हो सकता है, उनकी ओर से समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
आज फिर हंगामे की आशंका
बुधवार को डूडी की एंट्री को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखा गया था, ऐसा ही ड्रामा शुक्रवार को भी देखा जा सकता है। डूडी अपने समर्थकों के साथ स्टेडियम पहुंचकर पुलिस और प्रशासन की सांस फुला सकते हैं। वहीं दोनों पक्ष अपनी-अपनी एजीएम बुलाने का नोटिस भी निकाल चुके हैं ऐसे में अंदर और बाहर दोनों तरफ हंगामे की आशंका बनी हुई है।
2017 जैसी न बने स्थिति
जून २०१७ के चुनाव में जोशी गुट को बहुमत मिला लेकिन छह में से दो अहम पद सचिव और कोषाध्यक्ष मोदी गुट के खाते में गए। उसके बाद से विवाद चला आ रहा है और अब अंत तक विवाद चला। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि किसी एक पैनल के पूरे प्रत्याशी ही निर्वाचित हों ताकि फिर से विवाद की स्थिति नहीं बने।
पद जोशी पैनल डूडी पैन
अध्यक्ष वैभव गहलोत राम प्रकाश चौधरी
उपाध्यक्ष अमीन पठान ऐश्वर्य सिंह कटोच
सचिव महेन्द्र शर्मा सोमेन्द्र तिवारी
कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार निवावत अनंत व्यास
संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर बृज किशोर उपाध्याय
पिंकेश जैन
कार्यकारी सदस्य देवाराम चौधरी रमेश गुप्ता
संयुक्त सचिव पद पर तीन प्रत्याशी

ट्रेंडिंग वीडियो